Bhopal Theft Case: सिग्नेचर ग्रीन और इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों का धावा

Share

Bhopal Theft Case:  सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों का माल गायब

Bhopal Theft Case
                        सिग्नेचर ग्रीन कॉलोनी

भोपाल। राजधानी भोपाल की कवर्ड कैंपस कही जाने वाली सिग्नेचर ग्रीन कॉलोनी मेंं चोरों ने धावा (Bhopal signature  Green Colony Theft Case) बोला। इधर, इंद्र विहार कॉलोनी (Indra Vihar Colony Theft Case) में घर के ताले टूटे। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। यहां से बदमाश सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रूपयों का माल बटोर (Bhopal Theft Case) ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों का पता लगा रही है।

दूसरे घर गया था परिवार

कोलार थाना पुलिस ने बताया राजेश छापानी (Rajesh Chapani) पिता स्वर्गीय डीआर छापानी उम्र 48 साल निवासी सिग्नेचर ग्रीन विला कॉलोनी कोलार में रहते हैं। राजेश शुक्रवार को घर में ताला लगाकर दूसरे मकान बाणगंगा न्यू मार्केट गए थे। सोमवार किसी काम से शाम चार बजे बेटे अभिषेक के साथ वापस आए थे। राजेश ने देखा घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। उसमें रखे दो मंगलसूत्र, सोने के दो पेंडिल, बच्चे की हाय सोने की, सोने की झुमकी, अंगूठी, चांदी की पायल, बिछिया गायब थी। जिसकी कुल कीमत पुलिस ने 50 हजार रूपए बताई है। पुलिस ने गुरूवार दोपहर एक बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पैतृक गांव गया था परिवार

कोेहेफिजा थाना पुलिस ने बताया मयूर साहू (Mayour Sahu) पिता भगवानदास उम्र 24 साल ने गुरूवार—शुक्रवार की दरमियानी रात दो बजे चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। मयूर इंन्द्र विहार कॉलोनी में रहता है। साथ ही मयूर एमबीए कर रहा है। बुधवार सुबह 7:30 बजे घर में ताला लगाकर मयूर पैतृक गांव शमशाबाद गया था। गुरूवार लौटकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। कमरों में रखा सामान बिखरा हुआ है। अलमारी में रखी सोने—चांदी के जेवरात समेत कैश गायब है। जिसकी कीमत पुलिस ने 95 हजार रूपए बताई है। पुलिस ने धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   MP Employee Union: नियमित करने के लिए सौंपा ज्ञापन

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!