Bhopal Rape Case: पड़ोसी को सुबह होने का इसलिए रहता था इंतजार

Share

Bhopal Rape Case: पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवती से बनाता था संबंध

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर एक व्यक्ति अपने पड़ोसन के घर घुस जाता था। इससे पहले वह उस महिला की ननद का जाने का भी इंतजार करता था। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पड़ोसी की इन हरकतों के बारे में ननद को पता चल गया था। जिसके बाद उसने रंगे हाथों दबोचने के लिए पूरी योजना बनाकर उसके पति के सामने इसका खुलासा (Bhopal Rape Case) कर दिया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

मुंह दबाकर की वारदात

शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय युवती शाहपुरा इलाके की रहने वाली है। घर में दोनों के अलावा ननद भी रहती है। युवती का पति गार्ड की नौकरी करता है। वह रात में आठ से सुबह के आठ बजे तक ड्यूटी पर रहता है। उसके पड़ोस में आरोपी गोलू नाम का व्यक्ति रहता है। पीड़िता ने बताया 12 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे ननद शौच के लिए गई थी। दरवाजा अटका था, अचानक गोलू घर में घुस आया। उसको कमरे में अचानक देख पीड़िता डर गई थी। वह शोर मचाती इससे पहले ही आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। फिर गोलू ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया।

ननद को ऐसे चला था पता

पीड़िता ने पुलिस को बताया उसको डर था कि उसकी सामाजिक बदनामी होगी। इसी कारण ननद के आने पर भी वह खामोश रही। आरोपी गोलू का एक बार का साहस रोज का खेल बन गया। वह सुबह ननद के जाने का इंतजार करता था। फिर महिला के घर में घुसकर बलात्कार करता था। तीसरे दिन वह अपनी नीयत में कामयाब होता उससे पहले ननद घर लौट आई। उसको देखते ही आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने गोलू की सारी हकीकत पति और ननद को बता दी। पहले गोलू को परिवार ने तलाशा जब वह नहीं मिला तो पीड़िता थाने पहुंच गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प्रिंसीपल के ड्रायवर को झांसा देकर बैग ले भागे बदमाश

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री शहर के एक थाने का लोकार्पण कर रहे थे उधर दूसरे थाने में लोग सड़क पर उतरकर नारेबाजी कर रहे थे

ऐसे पकड़ाया आरोपी

पीड़िता ने बताया आरोपी गोलू को काफी तलाशा था। परिवार चाहता था कि पहले वह सबक सिखाए। फिर पुलिस के हवाले करे। सोमवार सुबह थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी गोलू के खिलाफ धारा 452/354/354क (घर में घुसना, बार—बार बलात्कार करना) का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जिसके बाद वह उसे जिला अदालत में पेश करेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!