Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत

Share

Bhopal News:  दो सप्ताह चले इलाज के बाद नर्मदा अस्पताल में तोड़ा दम

Bhopal Road Accident
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ताजा समाचार अवधपुरी (Bhopal News) इलाके से मिल रहा है। यहां दो सप्ताह पहले हुए एक सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत हो गई है। जिस वाहन ने टक्कर मारी (Bhopal Road Mishap) थी उसको पुलिस अभी तक जब्त नहीं कर सकी है। घटना के वक्त मृतक बाइक पर सवार था। इधर, करंट से झुलसकर एकमजदूर की मौत (Road Accident Case) हो गई है।

पिता की है किराना दुकान

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार 09 अप्रैल की शाम को एक सड़क दुर्घटना हुई थी। इस हादसे में गंभीर रूप से कृष्ण कुमार पिता प्रदीप कुमार उम्र 24 साल जख्मी हुआ था। उसको नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान जख्मी व्यक्ति की 23 अप्रैल की शाम सात बजे मौत हो गई थी। हादसे वाले दिन मृतक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। उस दिन कृष्ण कुमार (Krishna Kumar) बाइक से खजूरी होते हुए बायपास की तरफ जा रहा था। मृतक बी-सेक्टर अवधपुरी में रहता था। वह प्रायवेट जॉब करता था। पिता प्रदीप कुमार की सुभाष मार्केट में किराना दुकान भी है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़ें: बलात्कार का एक मामला जिसको दबाने के लिए दी गई थी रिश्वत, लेकिन इस कांड के कारण खुल गया मामला

करंट से झुलसकर मौत

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल की शाम चार बजे हमीदिया अस्पताल से एक मौत होने की जानकारी मिली थी। जिसमें थाने से एएसआई कोमल राय (ASI Komal Rai) जांच करने पहुंचे थे। वहां बताया गया कि मृतक शैलेन्द्र चौधरी (Shailendra Choudhry) पिता भोला उम्र 37 को काम करने वाले मजदूर अस्पताल लेकर आए थे। उन्होंने डॉक्टरों को बताया था कि उसको करंट लगा था। शैलेन्द्र चौधरी मूलतः बिहार (Bihar) के जमुई का रहने वाला था। वह यहां संस्कार वैली स्कूल के पास रहता था। बिजली का केबिल पकड़ते वक्त उसको कटे होने की जानकारी नहीं थी। इसलिए उसको जोरदार झटका करंट का लगा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लापरवाही के संबंध में जांच शुरू कर दी है। शव पीएम के बाद पत्नी को सौंप दिया गया है। उसके तीन बच्चे भी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry News: पत्नी के सवालों पर उसे घर से निकाला
Don`t copy text!