Bhopal Rape Case: नर्स को झांसा देकर लूटी अस्मत, रिश्ते की बात पर खुला राज

Share

Bhopal Rape Case: पति की हो गई थी मौत, मौसी के पास रहती थी पीड़िता

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नर्स की एक हैरान कर देने वाली कहानी सामने (Bhopal Nursing Rape Case) आई है। आरोपी और नर्स का खून का रिश्ता तो नहीं हैं। लेकिन, मुंहबोले होने का नाता जरुर है। इसलिए दोनों पक्षों की पहचान को यहां उजागर नहीं किया जा रहा है। घटना (Bhopal Rape Case) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। मामला बलात्कार (Madhya Pradesh Rape Case) से जुड़ा है। नर्स के साथ पांच साल लगातार बलात्कार हुआ। उसको अफसोस भी नहीं था बल्कि यकीन था कि पति के साथ वह ऐसा कर रही है। लेकिन, एक दिन खबर लगी कि जिसको पति समझ रही थी वह दूसरी लड़की के साथ फेरे लेने की तैयारी में हैं। नतीजतन मामला थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

मौसी से मांगी थी पनाह

हनुमानगंज थाना पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट करने वाली महिला की उम्र 41 साल है। वह मूलत: जबलपुर शहर की रहने वाली हैं। उसकी शादी 1987 में हुई थी। शादी के बाद 2012 में एक रेल दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई थी। गृहस्थी की जिम्मेदारी उसके कंधे पर आ गई थी। महिला को उसके भविष्य की चिंता सताने लगी थी। इस कारण उसने नर्सिग करने का फैसला किया। इसके लिए उसने भोपाल में रहने वाली मौसी से पनाह मांगी। मौसी ने बाजू वाले कमरे में उसको अपने साथ 2013 में रख लिया।

यह भी पढ़ें: फोटो ने कर दिया लड़की को बदनाम

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित महिला ने मौसी की मदद से नर्सिग का भी कोर्स कर लिया। दोनों परिवार का एक—दूसरे के यहां आना जाना था। इसी दौरान मौसी के बेटे से महिला को लगाव हो गया। दोनों के बीच बातचीत से शारीरिक नजदीकियां होने लगी। कई बार मौका मिलने पर मौसी के बेटे ने उसके शरीर के साथ खिलवाड़ किया। मौसी का बेटा हलवाई का काम करता है।

यह भी पढ़ें:   Raisen Crime: डोरी काटने के विवाद पर हमला

नौ साल दिया धोखा

पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2015 में पहली बार उसके साथ मौसी के बेटे ने रिश्ते बनाए थे। जब यह रिश्ते बने थे तब उसने शादी करने का वादा किया था। उसके बाद वह मौका मिलने पर इसी तरह संबंध बनाता रहा। करीब नौ साल तक चले दोनों के संबंध में जब महिला उससे शादी की बात बोलती तो वह बहाने बनाकर बाल टाल देता था। इसी बीच मौसी का भी निधन हो गया। इसके बाद वह अकेली महसूस करने लगी।

दूसरे रिश्ता का चला पता

महिला ने बताया कि उसे आरोपी के बारे में पता चला की उसके घर वाले उसकी शादी के लिए लड़की तलाश रहे हैं। जब उसने आरोपी से इस संबंध में बात की तो वह महिला से शादी करने से साफ इंकार करने लगा। आरोपी का कहना था कि वह उसके घर वालों की मर्जी के खिलाफ शादी नहीं कर सकता। महिला ने उसको सोचने के लिए चार दिन की मोहलत भी दी। जब उसने शादी से इंकार कर दिया तो महिला मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंच गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

महिला हनुमानगंज थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376/2एन परिचित के शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। हनुमानगंज पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इसके लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश भी देने पहुंची थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation: छात्रा को छेड़ा, शिकायत करने पर धमकी

 

Don`t copy text!