MP Cop Gossip: लहर यदि तूफान में तब्दील हुई तो क्या होगा

Share

MP Cop Gossip: पुलिस मुख्यालय के भीतर मैदानी समीकरणों को लेकर अधिकारियों में अभी से शुरू हुआ ओपिनियन पोल

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एमपी में चुनाव है। इसलिए पुलिस विभाग भी उससे अछूता नहीं रहा। मुख्यालय के गलीचों में भी चर्चाएं चल पड़ी है। उन्हीं बातों को लेकर एमपी कॉप गॉसिप (MP Cop Gossip) में इस बार कुछ गुदगुदाते किस्से। हालांकि हम नाम देने से बचते हैं। लेकिन, इशारा साफ कर देते हैं। ऐसा होने वाला या करने वाला व्यक्ति कौन हैं। हमारा मकसद व्यवस्था को कम—ज्यादा आंकना नहीं बल्कि यह अहसास कराना है कि बातें नहीं छुपती।

कंजर का भय दिखाकर खेल

शहर के एक थाना प्रभारी के इशारों पर वसूली कार्यक्रम चल रहा है। मामला वाहन चोरी से जुड़ा है। जिसमें एक हवलदार वाहन बरामद करने के एवज में कमीशन मांग रहा है। हैरानी वाली बात यह है कि पीड़ित पुलिस परिवार का ही सदस्य है। हवलदार का कहना है कि कंजर गिरोह वाहन ले गए हैं। जिनसे वह लेने के लिए उन्हें कुछ राशि देनी होगी। परेशान निरीक्षक का बेटा मीडिया की भी मदद ले चुका है। लेकिन कोई सुनवाई अब तक नहीं हो सकी।

गलियारों में गलीचे की चर्चा

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

चुनाव है परिणाम आने के बाद प्रशासनिक फेरबदल तय है। इसी बात को लेकर पुलिस मुख्यालय के गलियारों में शर्त लगाने वाले फिर सिक्के उछलने लग गए हैं। पीएचक्यू (MP Cop Gossip) के गलियारों में लहर को लेकर ज्यादा हल्ला मचा है। यदि तूफान में वह बदला तो कई लूप लाइन या हाशिए में डाले गए अफसर मैदान में उतरेंगे। उन्हीं सपनों को लेकर वे पल—पल की रिपोर्ट हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा वे दीपावली के बहाने अपने आकाओं के दरबार में भी हाजिरी लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लूट की वारदात का खुलासा

फार्म हाउस खरीदने वाले हैं टीआई

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

शहर के एक थाना प्रभारी चुनाव के चलते आए हैं। सौभाग्य से उन्हें एक थाना भी मिल गया। वह मिलते ही उन्होंने अपना जादू ऐसा चलाया कि वे यहां से नहीं जाने की फिराक में हैं। थाना प्रभारी ने जमे रहने के लिए शहर में एक फार्म हाउस खरीदने की भी तैयारी शुरू कर दी है। वे दो बार साइट पर जाकर उसका निरीक्षण भी कर चुके हैं।

बैचमेंट के जरिए खेल

शहर के एक नेता का मैरिज गार्डन है। वे चुनाव में धमाचौकड़ी भी मचा रहे हैं। उनके विपक्ष में खड़े नेता ने एक थाना प्रभारी (MP Cop Gossip) की कुर्सी के लिए सिफारिश की थी। जिसका कर्ज उतारने की चुनाव में बारी आई। उन्होंने बुलाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी। जिसके बाद थाना प्रभारी ने अपने बैचमेंट को व्हाट्स एप कॉल करके एक सूचना दे दी। इस सूचना पर भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ा गई। इससे साफ है कि आका के लिए उनके सिपहसलार कितने समर्पित होते हैं। यही काम जनता का होता तो बैचमेंट के पास कॉल नहीं लगता।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मजदूरी के भुगतान पर किसान और मजदूर में घमासान
Don`t copy text!