Bhopal crime : डीजीपी के आदेश राजधानी में हो रहे हवा

Share

Bhopal Crimeमहिलाओं से जुड़े मामलों में थाना प्रभारी जांच तो दूर धारा ही बदलने में हो गए माहिर

भोपाल। शहर में होने वाले क्राइम (Bhopal crime) पर मैदानी अफसर कितनी अपने आला अफसरों की सुनते हैं यह इस घटना से उजागर हो जाता है। इलाके में लूट की एक वारदात हुई जिसमें टीआई ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। इस लापरवाही पर अफसर खामोश है। उधर, डीजीपी विजय कुमार सिंह ने सोमवार को सभी मैदानी अफसरों से कहा है कि वे महिला यौन हिंसा या उनसे जुड़े प्रकरणों में गंभीरता दिखाए।
जानकारी के अनुसार यह पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले पिपलानी इलाके में ही हुई एक अन्य लूट के मामले को (Bhopal crime) चोरी में दर्ज किया गया था। ताजा मामले में महिला पीडि़ता 28 वर्षीय निक्की सिंह पति यशवंत कुमार सिंह हैं। वे मकान नंबर डी 111 छत्रपति नगर नरेला शंकरी अयोध्या नगर में रहती है। वह गृहणी है। उनके पति हरदा में आईटीआई कॉलेज संचालित करते है। यशवंत ने बताया कि रविवार रात को वे पत्नी निक्की व ढाई साल के बच्चे के साथ गांधी हाट बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। सब्जी खरीदकर घर वापस जाते समय रात करीब साढ़े 9 बजे बाइक से पिपलानी पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचे। इसी दौरान निक्की को याद आया कि फल भी खरीदना है। इससे पोस्ट ऑफिस से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर दी। निक्की बच्चे को बाइक पर बिठाकर खड़ी रही, जबकि यशवंत बाजार से फल खरीदने पैदल चले गए।

यह भी पढ़ें : डीजीपी अफसरों को महिला अपराधों पर टिप्स दे रहे थे उधर मैदानी अफसरों के खौफ से ही चोरी उस पर सीनाजोरी चल रही थी

यह भी पढ़ें:   Bhopal crime : मोदी सरकार बनने पर आया इतना गुस्सा कि खबर सुनाने वाले की कर दी पिटाई

इसी दौरान निक्की के पास मोबाइल पर रिश्तेदार का फोन आया। वह उनसे बात करने लगी। बात करने के दौरान बाइक सवार दो युवक आए और पीछे बैठा युवक निक्की के हाथ से (Bhopal crime) मोबाइल छीनकर ले गया। निक्की कुछ समझ पाती, तब तक बाइक सवार लुटेरे फरार हो चुके थे। जब यशवंत लौटकर आए, तो वह पत्नी व बच्चे के साथ थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने लूट की बजाय सादा चोरी का मामला दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी पिपलानी में बाइक सवार बदमाश चलती गाड़ी से महिला का पर्स (Bhopal crime) लूटकर फरार हो गए थे। जिसमें पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था। इसके आरोपियों को भी पुलिस ने पकडऩे का दावा किया, लेकिन उनसे लूटा गया मोबाइल बरामद नहीं कर सके।

Don`t copy text!