Bhopal News: सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

Share

Bhopal News: बाइक से नाम का पता चला, लेकिन परिजनों की तलाश जारी, टक्कर मारने वाले वाहन का भी नहीं मिला सुराग

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके की है। जख्मी व्यक्ति का नाम पता चल गया है। लेकिन, उसके परिजन अभी तक पुलिस के संपर्क में नहीं आ सके है। वहीं टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा है यह भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए मर्चुरी रूम में भेज दिया है।

परिजनों के मिलने पर होगा पीएम

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना शमशाबाद रोड पर हुई थी। दुर्घटना आधी रात को हुई थी। इसलिए टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। वृद्ध को जख्मी हालत में एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस को मृतक के पास जो दस्तावेज मिले उससे पहचान चौथ लाल यादव (Chauth Lal Yadav) पिता रतीराम उम्र 60 साल के रूप में हुई। उसका विदिशा जिले के थाना सिरोंज का पता सामने आया है। लेकिन, वह किस गांव का रहने वाला है यह साफ नहीं हो सका है। सड़क दुर्घटना 12—13 अप्रैल की दरमियानी रात हुई थी। उसको गंभीर हालत में करोद स्थित आधार अस्पताल (Adhar Hospital) में भर्ती कराया गया था। बैरसिया पुलिस मर्ग 13/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना डॉक्टर पाराशर ने दी थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पन्ना से काम की तलाश में आई नाबालिग से बलात्कार
Don`t copy text!