Bhopal Most Wanted: क्राइम ब्रांच के केस में छह साल से फरार

Share

Bhopal Most Wanted: ढाबे से गिरफ्तार, एक पिस्टल और 25 जिंदा कारतूस बरामद

Bhopal Most Wanted
भोपाल क्राइम ब्रांच में गिरफ्तार कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मोस्ट वांटेड (Bhopal Most Wanted) बदमाश मुख्तार मलिक को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रायसेन के ढाबे से की गई है। मुख्तार मलिक (Mukhtar Malik) के कब्जे से एक पिस्टल और 25 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मुख्तार की भोपाल के अलग—अलग थानों में दर्ज मुकदमों में थी। वह छह साल से फरार चल रहा था। जबकि कांग्रेस ने गुंडा अभियान (Bhopal Anti Mafia Campaign) जब चलाया था तब उसमें मुख्तार का नाम ही नहीं था।

20 हजार रुपए का था इनाम

Bhopal Most Wanted
मुख्तार मलिक से बरामद पिस्टल और जिंदा कारतूस

पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच में 2014 में जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें वह फरार चल रहा था। इसके अलावा हनुमानगंज थाने में भी 2019 में रंगदारी का मुकदमा दर्ज था। जिसमें वह फरार था और 20 हजार रुपए का भी इनाम था। इसके अलावा कोहेफिजा में दर्ज जालसाजी के एक मुकदमे में 10 हजार रुपए का इनाम बदमाश था।

50 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज

फरार आरोपी मुख्तार मलिक पिता मुस्तकीर उर्फ अन्नू मलिक उम्र 54 साल जिला रायसेन के थाना गोहरगंज क्षेत्र में फरारी (Bhopal Wanted Criminal) काट रहा था। आरोपी को पकडने हेतु टीम रवाना हुई। आरोपी जंगल पेराडाइज नामक ढाबे पर मिला। आरोपी पर कुल 56 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। यह प्रकरण भोपाल के थाना तलैया, बिलखिरिया, एमपी नगर, शाहजहांनाबाद, मिसरोद, जहांगीराबाद, क्राइम ब्रांच, हबीबगंज, हनुमानगंज, कोहेफिजा और रायसेन के थाना औबेदुल्लागंज, सुलतानपुर, उमरावगंज में भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें:   MP Political Joke: अगले महीने से पूरे प्रदेश में दिखेगा संग्राम

यह भी पढ़ें: बदमाशों पर मेहरबान रहता है थाना, सबकुछ जानकारी होने के बावजूद नहीं की जाती है गिरफ्तारी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!