Bhopal Gaban Case: परिचित ने युवती को दिया धोखा

Share

Bhopal Gaban Case: उधारी में मांगी थी रकम, चेन और मोबाइल गिरवी रखी

Bhopal Gaban Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रिश्ते में नजदीकियों का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने युवती को धोखा (Bhopal Gaban Case) दे दिया। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। आरोपी ने युवती की चेन और मोबाइल को गिरवी रख दिया था। लेकिन, जब लौटाने की बारी आई तो वह उसको धमकाने (Bhopal Crime Against Woman) लगा। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन आरोपी फरार है।

दस साल से थी पहचान

बागसेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि प्रियंका राजपूत पिता डीएस राजपूत उम्र 26 साल ने गुरूवार दोपहर 12 बजे आरोपी मनोज शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रियंका ने बताया कि वह अनन्या इंकलेव कॉलोनी में रहती है। उसकी आरोपी मनोज शर्मा से पिछले 10 साल से पहचान थी। परिवारों का एक—दूसरे के घर आना—जाना भी था। इसी दौरान अक्टूबर 2019, में मनोज ने प्रियंका से उसके कारोबार में सहयोग के लिए पैसे की मदद मांगी थी। उसके पास पैसे तो थे नहीं इसलिए उसको पहले टाल दिया था। लेकिन मनोज ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसके पैसे 10 दिन में लौटा देगा।

गिरवी रख दी थी चेन

प्रियंका ने बताया कि वह मनोज की मदद करना चाहती थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह पैसों का इंतजाम कैसे करें। घटना से पहले मनोज ने प्रियंका को फोन करके उसे दूसरे दिन मिलने बुलाया था। उस वक्त मनोज की नजर गले में पहनी सोने की चेन पर पड़ी। उसने भरोसा जीतकर चेन और मोबाइल गिरवी रखने के लिए मांग लिया। लेकिन, 10 दिन बाद वह उसको टालने लगा। वह कोई ना कोई बहाना बनाकर बात को टालता रहा। आरोपी मंड़ीदीप का रहने वाला है। घर वालों के सामने प्रियंका से उसने एक महीने की मोहलत मांगी थी। महीना बीत जाने के बावजूद जब चेन और मोबाइल नहीं मिला तो मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ धारा 406/506 गबन और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वाईन शॉप को चोरों ने बनाया निशाना

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!