Bhopal News: पत्थर से वार करके फरार हुए आरोपी

Share

Bhopal News: चाचा—भतीजे को बीच रास्ते पर पीटा, सिर पर आई गंभीर चोट, जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सड़क के किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे चाचा—भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के लिए पत्थर का इस्तेमाल किया गया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। हमले के बाद से हमलावर फरार चल रहे हैं। जानलेवा हमले के पीछे अभी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह पता चल सकेगा। आरोपी को जख्मी व्यक्ति की कॉलोनी में रहने की वजह से पहचाना गया है।

ऐसे किया गया हमला

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 12—13 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग चार बजे 307/294/323/506/34 (जानलेवा हमला, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत प्रवीण शर्मा पिता गीता शर्मा उम्र 42 साल ने दर्ज कराई है। वे शांति निकेतन गोविंदपुरा इलाके में रहते हैं। वे एक आटा चक्की के संचालक हैं। इस मामले के आरोपी राजीव (Rajiv), आसिफ और सादाब (Sadab) हैं। घटना वाली रात प्रवीण शर्मा उनके भतीजे से रोहित कुमार (Rohit Kumar) से मिलकर उसके साथ लौट रहे थे। रोहित कुमार इंद्रपुरी स्थित अमन सरिया में काम करता हैं। चाचा—भतीजा वहां से लौट रहे थे। दोनों वन इण्डिया मार्ट के सामने सड़क के किनारे खड़े बात कर रहे थे। तभी आरोपी वह से निकल रहे थे। प्रवीण का हाथ आरोपी को लग गया था। आरोपियों ने उनसे गाली—गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने रोहित कुमार के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। प्रवीण शर्मा (Pravin Sharma) ने रोहित को नर्मदा अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच एएसआई मनोज (ASI Manoj) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: बेटे को मारने पहुंचे, भूल से मर गई उसकी मां

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!