Badwani Road Mishap : ट्रक की टक्कर से तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत

Share

Badwani Road Mishap :  सड़क पार करते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, युवती समेत तीन लोगों की मौके पर मौत

Badwani Road Mishap
सांकेतिक तस्वीर

बड़वानी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक (Badwani Road Mishap) मौत हो गई। हादसा मध्य प्रदेश (MP Crime News) के बड़वानी (Badwani Crime News) जिले में हुआ है। मारे गए सभी लोग बाइक पर सवार थे। घटना के वक्त वे सड़क पार कर रहे थे। यह भीषण दुर्घटना बड़वानी (Badwani Road Accident Case) जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुई है।

बाइक के उड़े परखच्चे

यह हादसा सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के तहत मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे हुआ है। यहां ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। बाइक सीधे ट्रक में जाकर घुसी थी। जिसके बाद बाइक 200 मीटर तक घसीटती चली गयी। इसमें एक युवती समेत तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत (Badwani Road Accident Died) हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक में तीन लोग सवार थे। वे रोड क्रॉस कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग को लॉक डाउन में पुलिस ने दी ऐसी सजा कि वह खाने—पीने के लिए हो गया मोहताज

आगरा-मुंबई हाईवे पर हुआ हादसा

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सेंधवा ग्रामीण थाना के प्रभारी भवानीराम वर्मा (TI Bhavaniram Verma) ने बताया कि ये हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। मृतक अपने घर पंधाना से सेंधवा सिटी जा रहे थे। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। आगरा-मुंबई बाईपास के पास रोड क्रॉस कर रहे थे। तभी मुंबई से इंदौर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। तीनों मृतक पंधाना निवासी हैं। नवल सिंह 30 (Naval Singh), उसकी साली घुघली बाई 18 (Ghughli Bai) और सौतेला भाई रवींद्र 12 (Ravindra) के रूप में शव की शिनाख्त की गयी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बूढ़ी मां को बेटे ने पीटा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!