Bhopal Rape Case: शादी में हुई दोस्ती के बाद पार्क तक की शर्मसार कहानी

Share

Bhopal Rape Case: छात्रा से भोपाल की होटल में ज्यादती, छात्रा को होटल की नहीं जानकारी

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस को एक होटल की तलाश है। होटल के कमरे में छात्रा से ज्यादती (Bhopal Rape case) हुई थी। पुलिस को शादी से हुई पार्क तक की कहानी पता चल गई है। लेकिन, होटल मालूम नहीं होने से जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। पीड़ित युवती बीएड (B ED Student Rape case) कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद होटल का पता चल जाएगा।

ऐसे हुई थी पहचान

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती की उम्र 20 साल है। वह थाना क्षेत्र में झुग्गी बस्ती में रहती है। वह बीएड कर रही है। युवती की शिकायत पर आरोपी बिट्टू उर्फ लालू साहू पिता संतोष निवासी बेगमगंज रायसेन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि बिट्टू से उसकी पहचान शादी में हुई थी।

एकांत पार्क से होटल ले गया

पीड़िता ने बताया कि वह सहेली की शादी में गई थी। यह शादी बेगमगंज में हुई थी। तब उसकी मुलाकात आरोपी बिट्टू उर्फ लालू साहू से हुई थी। यहां दोनों ने नंबर एक—दूसरे से ले लिए थे। यह सिलसिला काफी दिनों तक चला। मुलाकात के बाद दोनों की पहली बार एकांत पार्क के सामने मुलाकात हुई। कुछ देर पार्क में उन्होंने वक्त बिताया। लेकिन, उसके बाद आरोपी उसको एक होटल में ले गया। जिस होटल में आरोपी ले गया वह उसको नहीं पहचानती है। इसलिए पुलिस ने एकांत पार्क से घटना शुरु होना मानकर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादीशुदा महिला के साथ अभद्रता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!