Bhopal Loot Attempt: कपड़ा व्यापारी से लूट की कोशिश

Share

Bhopal Loot Attempt: मोटी—मोटी बोलकर आरोपी ने झपटी चेन के हुए दो टुकड़े, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhopal Loot Attempt
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। माता मंदिर चौराहे पर एक युवक से लूट की कोशिश हुई है। यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal loot Attempt) के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित वारदात करने वाले व्यक्ति को पहले से पहचानता है। वारदात से पहले मोटी—मोटी चेन पहनता है बोलकर चेन पर झपट्टा मारा था। जिसके बाद उसकी चेन के दो टुकड़े हो गए थे। ऐसा करने के बाद आरोपी भाग गया था। जिसको पुलिस की मदद से पकड़ लिया (Bhopal Crime News) गया है।

पीड़ित ने आरोपी को पकड़ा

टीटी नगर थाना पुलिस ने सोमवार—मंगलवार की रात लगभग डेढ़ बजे 85/22 धारा 294/323/393 (गाली—गलौज, मारपीट और लूट का प्रयास) का मामला दर्ज किया है। शिकायत हेमंत ठाकुर पिता भोले सिंह ठाकुर उम्र 33 साल ने दर्ज कराई है। वह नेहरू नगर इलाके में रहता है। हेमंत ठाकुर की न्यू मार्केट में कपड़ों की दुकान है। मंगलवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे दोस्त प्रमोद मिश्रा (Pramod Mishra) की कार से घर जा रहा था। माता मंदिर चौराहे पर आरोपी कमलेश उर्फ बिल्लू जाधव (Kamlesh @ Billu Jadhav) ने उसे आवाज देकर बुलाया था। पीड़ित कार से नीचे उतरा। कमलेश ने बोला वह बहुत मोटी—मोटी चेन पहन रहा है। यह चेन उसे दे दो। यह बोलते हुए आरोपी ने उसकी चेन पर हाथ मार दिया। छीना झपटी मेें हेमंत (Hemant) की चेन टूट गई। चेन का एक सिरा लेकर आरोपी ने दौड़ लगा दी। पीछा करके पीड़ित उसे पकड़ लिया। मौके पर 100 डायल भी पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डॉक्टर और कंपाउंडर ने पीटा

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot Attempt
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!