Bhopal News: निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट

Share

Bhopal News: सूखा और गीला कचरा अलग—अलग लेकर न आने की बात को लेकर हुआ विवाद, थाने का घेराव किया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह विवाद भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र का है। कर्मचारी का सुबह डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करते वक्त विवाद हुआ था। हमलावर सगे दो भाई है जिनसे निगम कर्मी ने गीला—सूखा कचरा अलग—अलग करके देने की बात बोली थी।

धारा बढ़ाने की मांग रखी

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 2 मई की दोपहर लगभग एक बजे हुआ था। जिसकी शिकायत साजिद पिता सब्बू उम्र 28 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह शाहजहांनाबाद में रहता है और निगम के  वार्ड 15 में कचरा वाहन एमपी—04—जेडएच—2004 का चालक है। साजिद गाड़ी लेकर जेपी नगर (JP Nagar) में कचरा लेने पहुंचा था। उसके वाहन में रेखा इंगडे और करण इंगडे भी थे। दोनों घर—घर कर जाकर कचरा कलेक्शन कर रहे थे। उनसे कम्मू खान के लड़के तारिक और छोटू दोनों कचरा देने के लिए आए। करण इंगडे और रेखा इंगडे ने उनसे कहा कि गीला कचरा और सूख कचरा अलग—अलग करके दिया करें। ऐसा नहीं किया तो अब पैनल्टी भी लगेगी। इस बात को लेकर दोनों ने रेखा और करण को तमाचा मार दिया। इसके बाद घर के भीतर से तलवार लेकर आए। यह देखकर दोनों सफाई कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी कर्मचारियों के यूनियन को पता चली तो वे सभी गौतम नगर थाने के सामने जमा हो गए। यहां नारेबाजी की जाने लगी। पुलिस ने 184/24 धारा 186/294/323/506/34 (सरकारी काम में बाधा, गाली—मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। निगम कर्मचारियों की मांग थी कि पुलिस धारा 353 भी लगाए। वहीं आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ऐसा नहीं करने तक कचरा कलेक्शन का काम बंद कर दिया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेप विक्टिम ने फिर दर्ज कराई एफआईआर
Don`t copy text!