Air Craft Crash Landing: दो हवाई दुर्घटनाएं, स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे थे

Share

Air Craft Crash Landing: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हुई हवाई जहाज दुर्घटनाओं में कोई जनहानि नहीं

Air Craft Crash Landing
इमरजेंसी लैंडिग के बाद विमान

मुंबई/भोपाल। देशभर में स्वास्थय सेवाओं में जुटे दो हवाई जहाजों की दुर्घटना (Air Craft Crash Landing) की खबर है। पहली दुर्घटना मुंबई में हुई थी। यहां एक एयर एम्बुलेंस की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। जबकि मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर पहुंचा स्टेट प्लेन रनवे पर फिसल गया। दोनों घटनाओं में जनहानि के समाचार नहीं है। जबकि हवाई जहाजों को नुकसान पहुंचा है।

इंदौर से लेकर उड़ा था

इंदौर से रेमडेसिविर इंजेक्शन के बॉक्स लेकर राज्य सरकार का स्टेट प्लेन ग्वालियर के लिए रवाना हुआ था। महाराजपुरा हवाई अड्डे पर विमान रात नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह विमान अहमदाबाद से चलकर इंदौर फिर वहां इंजेक्शन उतारने के बाद ग्वालियर जा रहा था। विमान में पायलट कैप्टन सईद माजिद अख्तर (Capton Said Mazid Akhtar) ने समझदारी दिखाते हुए उसकी क्रेश लैंडिग कराई। उसमें को पायलट के अलावा एक तहसीलदार दिलीप द्विवेदी (Dilip Diwedi) भी बैठे थे। इंजेक्शन और पायलट समेत तीनों व्यक्ति सुरक्षित है। उन्हें ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

एयर एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त

इधर नागपुर से हैदराबाद जा रहे एक एयर एम्बुलेंस की मंबई में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। विमान में दो पायलट के अलावा मरीज और उनके रिश्तेदार के अलावा डॉक्टर सवार थे। बताया गया है कि उड़ान भरते ही विमान का गियर पहिया टूट गया थ। विमान को महिला पायलट उर्मिला यादव उड़ा रही थी। इस बात की जानकारी लगने पर विमान को दो घंटे उसका ईधन समाप्त होने तक उड़ाया गया। फिर रात 09 बजे उसकी लैंडिग कराई गई। इससे पहले मुंबई विमानतल पर सारे अधिकारी और कर्मचारी पहले से तैनात थे। विमान में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अमरुद और मिर्ची की वजह से कलह
Don`t copy text!