Bhopal News: ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत 

Share

Bhopal News: मंदिर में दीपक लगाकर घर लौटते वक्त हुआ हादसा, पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया

Bhopal News
अयोध्या नगर पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। ट्रैक्टर की टक्कर से छह साल के एक मासूम की मौत हो गई। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। हादसे के वक्त मासूम मंदिर में दीपक लगाने के बाद घर लौट रही थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मकान मालिक की नाबालिग बेटी के सामने हुआ हादसा

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 02 फरवरी की रात लगभग पौने आठ बजे हुई थी। मामले की जांच एसआई शिरोमणि (SI Shiromani) कर रहे हैं। उन्होंने बताया हादसे में भारती लोधी (Bharti Lodhi) पिता सीताराम लोधी उम्र 6 साल की मौत हुई है। वह एन—सेक्टर मं रहती थी। वह शुक्रवार शाम मकान मालिक की नाबालिग बेटी के साथ मंदिर गई थी। वहां से दीपक लगाने के बाद वह उसके साथ लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली (Tractor Trali) एमपी—04—एल—1742 ने उसे टक्कर मार दिया। इसमें रेत—गिट्टी ढोने का काम किया जाता है। यातायात नियमों के अनुसार यह अवैध है। इसके बावजूद शहर में कई जगहों पर ट्रैक्टर—ट्रॉली से यह काम किया जा रहा है। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 04/24 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। पुलिस ने क्रेशर बस्ती में रहने वाले उसके चालक गंगाराम भील (Gangaram Bhil) को हिरासत में ले लिया है। ट्रैक्टर—ट्रॉली के मालिक का नाम शैलेंद्र हैं। पुलिस ने जांच के बाद 58/24 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई दुर्घटना मौत का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: लोन दिलाने के बहाने बैंक बुलाकर लूटा
Don`t copy text!