Bhopal News: जैगवार शोरूम में लाइट लगते करंट से झुलसकर मौत

Share

Bhopal News: दीपावली के लिए शोरूम को सजाने के लिए लगा रहा था झालर, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
कोहेफिजा थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। दीपावली के लिए शोरूम में रोशनी के लिए लगाई जा रही झालर के दौरान करंट से झुलसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के पास ऐसे पहुंची सूचना

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार हादसे में जितेश (Jitesh) पुत्र स्वर्गीय मंगल उम्र 22 साल की मौत हुई है। वह बैरागढ़ स्थित सीटीओ कॉलोनी में रहता था। जितेश बैरागढ़ में स्थित मनीष भारानी (Manish Bharani) के इवेंट्स कंपनी में काम करता था। वह 2 नवंबर को लालघाटी स्थित जैगवार (Jaigwar Showroom) शोरूम में काम कर रहा था। इसमें प्लंबरिंग का सामान मिलता है। वह लाइट—फिटिंग के लिए छत पर चढ़कर वायर डाल रहा था। तभी मेन लाइन से बिजली कार टच हो गया। जिस कारण उसे जोरदार करंट लगा और वह छत से नीचे गिर गया। उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर दुबे ने पुलिस को दी। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 75/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पैसे मांगने पर महिला के साथ मारपीट
Don`t copy text!