Bhopal News: चौदह साल की बच्ची से बलात्कार के बाद गर्भपात

Share

Bhopal News: आरोपी परिवार ने शादी का वादा करके कर लिया था समझौता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) शाहजहांनाबाद इलाके से मिल रही है। यहां एक चौदह साल की बच्ची से बलात्कार किया गया। यह दुष्कर्म की वारदात उसकी मौसी के बेटे ने की। दोनों परिवारों के बीच भविष्य में विदाई के साथ ईद में शादी करने का समझौता हो गया था। समझौते के तहत नाबालिग का गर्भपात परिजनों ने करा दिया। जिसके बाद आरोपी का परिवार शादी करने की बात से मुकर गया। जिसके बाद पीड़ित का परिवार थाने में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचा।

परिवार ने कराया गर्भपात

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 25 मई को बलात्कार का एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पीड़िता की उम्र 14 साल है। आरोपी उसकी मौसी का बेटा है। आरोपी फिलहाल विदिशा में रहता है। आरोपी का परिवार रोजगार की तलाश में फरवरी, 2021 में भोपाल आया था। उस वक्त पीड़िता की उससे पहचान हुई थी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे। इस कारण वह गर्भवती हो गई थी। मार्च महीने में इस बात की जानकारी परिजनों को लग गई थी। उसने बताया कि मौसी के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद दोनों पक्षों का परिवार ने नाबालिगों की शादी करने पर सहमति ​जताई।

यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर वाला इंजेक्शन जिसको देखने मंत्री, कमिश्नर, कलेक्टर, डीआईजी सभी गए, आज भी वह पहेली है आखिर गया कहां

परिजन भी बन सकते हैं आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

ईद के बाद दोनों का शादी कराना तय हुआ। विदाई बालिग होने पर की जाएगी यह समझौता हो गया। ​इस कारण मामला पुलिस के पास पहुंचा ही नहीं। पीड़िता को गर्भपात कराने के लिए परिजनों ने गोलियां दे दी। इससे उसका गर्भ गिर गया। यह सबकुछ ईद के पहले हुआ था। ऐसा करने के बाद आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। अब परिवार ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 2एन/7/8 कई बार बलात्कार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम विदिशा के लिए रवाना हो गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इसमें परिजनों को भी आरोपी बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जल विभाग कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!