Bhopal News: रेस्टोरेंट मालिक को सबक सिखाने पहुंचे लड़के

Share

Bhopal News: कुछ दिन पहले सिगरेट पीने पर टोका था

Bhopal Murder News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रेस्टोरेंट मालिक पर हमला करने का एक मामला (Restaurant Owner Attack Case) सामने आया है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के पिपलानी इलाके की है। कुछ दिन पहले सिगरेट पीने को लेकर रेस्टोरेंट में हंगामा हुआ था। इस बात की रंजिश लेकर मुख्य आरोपी अपने दो साथियों के साथ आया था।

बाहर से ललकारते हुए धमकाया

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की शाम लगभग साढ़े छह बजे 144/22 धारा 294/440/427/506/34 (गाली—गलौज्, इरादतन हमला करना, तोड़फोड़, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी अक्षय तोमर (Akshay Tomar), देव अवस्थी (Dev Awasthi) और संस्कार शर्मा (Sanskar Sharma) है। उनके खिलाफ शिकायत ​मूलत: बिहार निवासी अभिलाष गौरव पिता उमा शंकर गौरव उम्र 26 साल ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सी—सेक्टर इंद्रपुरी में रहते है। मकान के नीचे ही उनका एक्यू रेस्टोरेंट एंड कैफे नाम से दुकान है। चार—पांच दिन पहले आरोपी अक्षय तोमर, देव अवस्थी रेस्टोरेंट में बैठकर सिगरेट पी रहे थे। सिगरेट पीने के लिए उन्हें मना किया था। गुस्से में आरोपी उन्हें गाली—गलौज करते हुए उस दिन चले गए। घटना 23—24 की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे हुई है। वह सो रहे थे। तभी आरोपी अक्षय तोमर आई—20 कार से देव अवस्थी और संस्कार शर्मा के साथ आया। वह उसे बाहर निकलने के लिए बोल रहा था। ऐसा नहीं करने पर आरोपियों ने रेस्टोरेंट के बाहर रखे गमले और कांच में तोड़फोड़ की है। हंगामा करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime : पत्नी का हथियार पति ने उठाकर मचाया कोहराम

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!