MP Political News: एमपी में भाजपा की तर्ज पर आम आदमी पार्टी की राजनीति

Share

MP Political News: एक दशक बाद भी जनाधार नहीं बना पाई पार्टी, अब भाजपा से पार्टी में शामिल हुई सिंगरौली के जनाधार के भरोसे आप, दल—बदलने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दशहरा मैदान में कोस रहे थे, पूरा राजनीतिक विश्लेषण पढ़ें कि फैसले से भाजपा को कितना फायदा

MP Political News
                                  ADVT

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार आम आदमी पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले उसने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। जिसके बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सिंगरौली से पार्टी की पहली मेयर बनी रानी अग्रवाल को मौका दिया गया हैं। यानि आम आदमी पार्टी (MP Political News) ने यह साबित कर दिया है कि वह आदिवासी वोट की बजाय शहरी मतदाताओं को फोकस करेगी। वहीं यह भी साफ हो गया है कि एक दशक में भी आम आदमी पार्टी एमपी में अपना कोई जनाधार नहीं ​बना सकी। पार्टी के इस फैसले से भारतीय जनता पार्टी को जरूर राहत मिल गई है। क्योंकि रानी अग्रवाल पहले ही उनके दल में शामिल थी।

दो राज्यों के मुख्यमंत्री करके गई थी बहुत बड़ी—बड़ी बातें

राजधानी भोपाल में 14 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) सभा करने आए थे। कार्यक्रम भेल स्थित दशहरा मैदान में आयोजित हुआ था। उस मंच पर रानी अग्रवाल भी बैठी हुई थी। उसी वक्त केजरीवाल कांग्रेस को कोस रहे थे। उनका कहना था कि कांग्रेस के विधायक जनता के वोट लेकर भाजपा में चले गए। इसी तरह भगवंत मान ने भी इस दल से उस दल में जाने को लेकर तंज कसा था। जबकि मैदानी हकीकत यह है कि आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भाजपा से आयात किया गया है। क्योंकि रानी अग्रवाल (Mayor Rani Agrawal) का सिंगरौली में बहुत ज्यादा जनाधार हैं। जिसकी बदौलत वे पार्टी में अपना वर्चस्व बना सकी है। यह 2018 के विधानसभा चुनाव में साबित भी हो चुका था। उन्होंने विधानसभा चुनाव में तीसरा नंबर हासिल किया था। जिसके बाद इसी साल हुए महापौर चुनाव में आप पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खड़ी करेंगे रानी अग्रवाल के लिए मुश्किल

सिंगरौली के 80 नंबर विधानसभा में 2018 के चुनाव में करीब दो लाख 20 हजार 667 मतदाताओं ने वोट किए थे। इनमें भाजपा उम्मीदवार रामलल्लू वेश्य (Ramlallu Vaishya) बाजी मार ले गए थे। उन्हें 36 हजार 700 से अधिक यानि 24.63 फीसदी मत हासिल हुए थे। दूसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार रेणु शाह (Renu Shah) रहीं। जिन्हें 32 हजार 900 से अधिक मत मिले थे। वे चुनाव भारी मतों से जीत जाती यदि कांग्रेस से बागी होकर अरविंद सिंह चंदेल (Arvind Singh Chandel) चुनाव नहीं लड़ते। क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। उन्हें 13 हजार 876 मत मिले थे। चंदेल चौथे नंबर पर थे जबकि तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल थीं। उन्हें 32 हजार 167 मत हासिल हुए थे। यानि कांग्रेस का मत यहां तीन जगहों पर बिखर गया था। इसलिए यहां सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ कोई लहर का असर देखने को नहीं मिला।

अब इस कारण रानी अग्रवाल को मिल रही चुनौती

MP Political News
                                     ADVT

रानी अग्रवाल 2014 से राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे भाजपा की तरफ से पंचायत सदस्य का चुनाव जीत चुकी है। सिंगरौली में आम आदमी (MP Political News) पार्टी के पांच पार्षद भी है। सिंगरौली में इस वक्त मेयर रानी अग्रवाल को चुनौती अरविंद सिंह चंदेल ही दे रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें वापस पार्टी में शामिल करने के बाद मेयर का टिकट दिया था। चंदेल सिंगरौली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। जिसका फायदा भाजपा को अभी तक मिलता दिख रहा है। खबर है कि यहां भाजपा अपना चेहरा बदलने की तैयारी कर रही है। यहां दलितों का भी वोट बैंक हैं जो बसपा का बताया जाता है। इन वोटरों की संख्या लगभग 30 हजार है। इसमें से 15 हजार वोट 2018 के चुनाव में बसपा उम्मीदवार सुरेश शहवाल (Suresh Shahwal) को मिले थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो चालकों ने चाकू मारकर जख्मी किया 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!