Bhopal News: कर्नल की पत्नी पर गबन का आरोप

Share

Bhopal News: यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती ने धार्मिक पुस्तकों के संग्रह को खराब करने लगाया आरोप

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। कर्नल की पत्नी के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह शिकायत यूपीएससी की एक छात्रा ने दर्ज कराई है। वह आरोपी महिला के मकान में किराए से रहती है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने उसकी धार्मिक पुस्तकों के संग्रह को खराब करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस बात की शिकायत एसीपी से की थी। जिसके बाद थाने में मामला दर्ज हुआ है।

मकान पर था कब्जा

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 31 मार्च की शाम लगभग साढ़े चार बजे 217/22 धारा 406/454 (गबन और अपराध) की नीयत से घर में घुसने का मामला दर्ज किया। इस मामले में आरोपी अनवासी बत्रा (Anavasi Batra) है। उनके पति एचएस बत्रा (HS Batra) आर्मी में कर्नल है। अनवासी बत्रा पुणे में स्कूल की संचालिका है। उनका एक मकान पंजाबी बाग में है। जिसे उन्होंने किराए से दे रखा है। शिकायत इरमिन सिद्दीकी पिता स्वर्गीय ऐजाज अहमद उम्र 29 साल ने दर्ज कराई है। वह कोहेफिजा इलाके में रहती थी। उसके पिता ऐजाज अहमद रेलवे में नौकरी करते थे। पीड़िता यूपीएससी की तैयारी कर रही है। पढ़ाई के लिए उन्होंने अनवासी बत्रा का पंजाबी बाग में स्थित मकान किराए पर लिया था। मकान का किराया 2600 रूपए था। इरमिन सिद्दीकी (Irmin Siddiqui) को धार्मिक पुस्तकें पढ़ने का शोक था। वह सभी धर्मों की किताबें पढ़ा करती थी। यूपीएससी की परीक्षा के लिए वह दिल्ली में चली गई थी। इसी दौरान लॉक डाउन लग गया। वह वहां से वापस नहीं आ पाई। इसी बीच आरोपी महिला ने उसके कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान छत पर फेंक दिया। बारिश में उसका सारा सामान और किताबें खराब हो गई। वहां से जब पीड़िता वापस आई तो इस बात का विरोध किया। महिला का बोलना था उसने दो महीनों का किराए नहीं दिया था। इस कारण उन्होंने ऐसा किया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी के चार साल बाद नव विवाहिता ने फांसी लगाई 

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!