Bhopal News: भेल के पूर्व कर्मचारी ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: बीमारी से चल रहे थे परेशान, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
अयोध्या नगर पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। भेल के एक पूर्व कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनकी बीमारी को लेकर वह परेशान चल रहे थे। उसी कारण नौकरी से भी वीआरएस ले लिया था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

बहू थी घर पर मौजूद

अयोध्या नगर थाना पुलिस को चैन सिंह पूर्विया (Chain Singh Purviya) ने 31 मार्च की शाम लगभग पांच बजे पिता के आत्महत्या की सूचना दी थी। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 06/22 दर्ज किया है। शव 80 वर्षीय हरि सिंह पूर्विया (Hari Singh Purviya) के रूप में हुई है। वह नरेला शंकरी स्थित हरिजन मोहल्ले में रहते थे। हरि सिंह भेल में नौकरी करते थे। उनका बेटा किराए से आटो चलाता है। उन्हें दोनों पैर में हाथी पांव का रोग था। जिस कारण उन्होंने 1999 में नौकरी से वीआरएस लिया था। उन्हें हाई ब्ल्डप्रेशर और शुगर भी थी। जिसका कस्तूरबा अस्पताल में इलाज कर रहा था। घटना वाले दिन बेटा काम पर गया था। बहू घर के काम में व्यस्त थी। घर के बाथरूम में जाकर फांसी लगाई थी। शाम को बेटा चैन सिंह घर लौटा तो उसने पिता को फंदे पर देखा। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: झांसा देकर सागर के जंगलों में बलात्कार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!