Bhopal News: शादी करने का झांसा देकर ज्यादती

Share

Bhopal News: मुस्लिम के साथ रहने वाली हिंदू महिला को लेकर थाने पहुंचे थे बजरंग दल के लोग

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शादी करने का झांसा देकर एक शादीशुदा महिला से ज्यादती की गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके की है। ऐसा करने वाला आरोपी मुस्लिम हैं। उस महिला को लेकर हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचे थे। यहां कई दौर की काउंसलिंग के बाद पीड़ित महिला एफआईआर दर्ज करने के लिए तैयार हुई।

मुस्लिम धर्म अपनाने को नहीं डाला दबाव

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की उम्र 35 साल है। उसकी लगभग 12 साल पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे भी हुए। लेेकिन, पति से उसकी अनबन होती थी। इन कारणों से तंग आकर लगभग छह साल पूर्व उसने पति को छोड़ दिया। वह तीन बच्चों को लेकर यूपी से पहले मुंबई रहने चली गई। ट्रेन में उसकी पहचान चार महीने पहले हरदा (Harda)  निवासी अस्सू खान (Assu Khan) के साथ हुई थी। वह बैग बेचने का काम करता है। उसने महिला की मदद भी की थी। जिसके बाद वह उसके साथ एक महीना पूर्व मिसरोद थाना क्षेत्र में स्थित निर्मल स्टेट (Nirmal state) में किराए से मकान लेकर अस्सू खान के साथ रहने लगी। यह बात हिंदू संगठन के नेताओं को पता चली थी। जिसके बाद वह महिला को यह ​लव जिहाद होने की बात बोलकर पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करने के लिए मनाने लगे। वह थाने में जाकर शिकायत दर्ज करने के लिए तैयार हो गई। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता उसको लेकर पहुंचे। यहां कई दौर की काउंसलिंग के दौरान महिला ने यह नहीं बोला कि अस्सू खान ने उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए बोला। हालांकि शादी करने की बात उसने बोली थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर फिलहाल शादी करने का झांसा देकर ज्यादती करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अस्सू खान को गिरफ्तार भी कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Drugs Smuggling: लॉक डाउन में नौकरी छूटी तो तस्करी के धंधे में उतरे बेरोजगार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!