Bhopal Dowry News: गेम खेलने वाले सायको पति से परेशान पत्नी थाने पहुंची

Share

Bhopal Dowry News: कर्ज लेकर फंसा देता था पत्नी को, हारने पर घर में करता था तोड़फोड़

Bhopal Dowry News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के महिला थाने में सायको पति के खिलाफ प्रकरण (Bhopal Dowry News) दर्ज किया गया है। आरोपी पति को इंटरनेट में गेम खेलने का चसका लग गया था। इस कारण वह अपने प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम सही तरीके से नहीं कर पा रहा था। आरोपी शातिर है उसने पत्नी के नंबर पर कई तरह के लोन भी ले लिए। पति की हरकतों से परेशान पत्नी को ससुराल छोड़कर मायके आना पड़ा।

बेटे को हो गया दमा का रोग

पीड़िता भोपाल के शाहपुरा इलाके में रहती है। परिवार संभ्रात घर से जुड़ा है। वह योगा टीचर भी है। उसकी शादी 2013 में आरोपी पति शनि म​लिक के साथ हुई थी। पति की हरकतों पर अंकुश लगाने की बजाय सास परवीन मलिक (Parveen Malik) भी बेटे का ही साथ देती थी। पीड़िता का ससुराल फरीदाबाद में हैं। तंग आकर महिला ने मायके पक्ष से मदद मांगी। पिता उसको एक साल पहले भोपाल लेकर आ गए। आरोपी शनि मलिक (Shani Malik) फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम चाचा की मदद से करता है। पति—पत्नी की कलह में पांच साल के बेटे को दमा की बीमारी लग गई।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

तीन घंटे बाथरुम में बंद रहता था

पीड़िता ने बताया कि आरोपी शनि मलिक लूडो और क्रिकेट जो आन लाइन खेला जाता है उसका शौकीन था। वह दोनों गेम पैसा लगाकर खेलता था। इसके लिए वह कई बार तीन—तीन घंटे तक बाथरुम में खुद को बंद कर लेता था। विरोध करने पर वह पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। आरोपी ने कई आन लाइन सेंटर से लोन लिए थे। यह लोन पत्नी के नंबर पर उसने लिए थे। इस बात की जानकारी पत्नी को भी नहीं होती थी। पैसा न चुकाने पर उसको फोन के जरिए इस तरह के लोन की खबर लगी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति और सास के खिलाफ धारा 498ए/34 (प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की ​डिस्चार्ज के बाद फिर अस्पताल में हो गई मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 और 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!