MP NEWS : बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

Share

मुख्यमंत्री शिवराज और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जताया दुख

दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जिले में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। तीन अलग अलग जगहों पर वज्रपात हुआ। बारिश से हुई तबाही के बाद अब बिजली ने कहर बरपाया है। हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दुख जताया है।

तीन अलग अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरी है। तेजगढ़ थाना क्षेत्र में किसान परिवार खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान बदल कड़कने लगे। जानकारी के मुताबिक जान बचाने के लिए लोग एकत्रित हो गए। तभी वज्रपात हो गया। एक साथ 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

दूसरी घटनाएं हटा पेटरा थाना क्षेत्रों में हुई। यहां भी बिजली गिरने से एक एक युवक की मौत हुई है। तीन घटनाओं में आधा दर्जन लोगों के झुलसकर घायल होने की भी सूचना है। 11 सितम्बर को ही बड़वानी में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हुई थी। 4 लोग घायल हुए थे।

दमोह जिले में मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल है। चोटी लमती गांव में हुई घटना में 35 वर्षिय लखन यादव, उसकी पत्नी सावित्री, एक बेटे नरेंद्र की मौत हो गई। वहीं दो साल के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। दो अन्य जलाम आदिवासी और प्रेम बाई की भी मौत हो गई। सभी खेत पर काम कर रहे थे।

सीएम शिवराज ने दुख जताते हुए ट्विटर पर लिखा कि – दमोह ज़िले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई 7 लोगों की आकस्मिक मृत्यु का दुःखद समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें।सीएम

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दहेज मांग रहे ससुराल वालों से तंग पीड़िता थाने पहुंची

कमलनाथ ने दुख जताते हुए कहा कि – प्रदेश के दमोह ज़िले में एक दुखद हादसे में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की अकाल मृत्यु होने की जानकारी मिली है।मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति और पीछे परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Don`t copy text!