MP Police : 5 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा और 17 को सराहनीय सेवा पदक

Share

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रपति वीरता पदक, पुलिस शौर्य अवार्ड, राष्ट्रपति का पुलिस विशिष्ट सेवा पदक, पुलिस का सराहनीय सेवा पदक के नामों का ऐलान कर दिया है। इन चार वर्गों में सर्वाधिक 76 पदक उत्तर प्रदेश पुलिस को मिले है।

राष्ट्रपति का पुलिस शौर्य पदक 29 राज्यों में से एक मात्र जम्मू एंड कश्मीर को एक पदक मिला है। जबकि दो पदक सीआरपीएफ को मिले है। मध्यप्रदेश को 17 पदक मिले है। छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस मेडल का एक पदक और 10 सराहनीय सेवा के पदक मिले है। इन सभी पुलिस अधिकारियों को अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर  सम्मानित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के इन अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित

एसिस्टेंट प्लाटून कमांडर- सतेंद्र तिवारी

एएसआई- संतोष हेमला

हेड कांस्टेबल- दशरथ नाग

हेड कांस्टेबल- पतिराम बोधियामी

एसआई- मलिकराम

हेड कांस्टेबल- भुवनेश्वर बानगी

इंस्पेक्टर – लक्ष्मण केवट

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं एडिशनल एसपी- मोहित गर्ग

इंस्पेक्टर- रमाकांत तिवारी को पदक से नवाजा  जाएगा।

मध्यप्रदेश के इन अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित

एडीजी- के वाइखे

एसिस्टेंट कमांडेंट- बनवारीलाली दोहरे

डीएसपी- हर्ष कुमार सक्सेना

इंस्पेक्टर- रामसरन सिंह

सूबेदार- मिलिंद साखे

आईजी- योगेश देशमुख

एसपी- अनुराग शर्मा

एसपी- सुनील कुमार पांडे

कमांडेंट- गलुराम तेनिवार

एडिशनल एसपी- राय सिंह नरवरिया

एडिशनल एसपी- अमरेंद्र सिंह

डीएसपी- सुधीर कनौजिया

इंस्पेक्टर- देवेंद्र देवड़े

इंस्पेक्टर- आदिल इमाम

एएसआई (एटीएस)- शाजी मैथ्यू

हेड कांस्टेबल- भगवान सिंह ठाकुर

हेड कांस्टेबल- जहीर अहमद

हेड कांस्टेबल- अवतार सिंह विष्ट

हेड कांस्टेबल (लोकायुक्त)- समीर खान

कांस्टेबल- हरिसिंह तोमर

कांस्टेबल- समर सिंह सेंगर

कांस्टेबल(लोकायुक्त)- सुरेंद्र सिंह भदौरिया

 

यह भी पढ़ें:   Ratlam Gang Rape and Murder Case : 13 साल की बच्ची को 3 दरिंदों ने डुबो-डुबोकर मारा था
Don`t copy text!