कर्नाटक: पत्नी के साथ हैवानियत करने वाले यौन कुंठित पति को मिली 10 साल की सजा

Share
प्रतीकात्मक फोटो

बेंगलुरू। अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाले यौन कुंठित पति को कर्नाटक की एक जिला अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। इस हैवान ने अपनी यौन कुंठा के चलते पत्नी के साथ वो सब किया जिसे कोई सामन्य ​व्यक्ति सोच भी नहीं सकता। दिल दहला देने वाली यह घटना साल 2017 की है। इसमें फैसला सुनाते हुए अदालत ने जघन्य अपराध करार देते हुए पति को 10 साल की सजा सुनाई है और साथ ही 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। दोषी पति ने अपनी पत्नी के साथ खुद तो अप्राकृतिक संबंध बनाए ही, उसे कुत्ते के साथ सोने के लिए भी मजबूर किया।

क्या है मामला
यह मामला मार्च 2017 में सामने आया। तब पत्नी की शिकायत पर पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कर्नाटक के बेलागावी में कताकोल पुलिस थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है, पॉर्न देखने के लिए मजबूर करता है और कुत्ते के बच्चे के साथ जबरन सेक्स करने के लिए मजबूर करता है। पत्नी के आरोप के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

अपने मोबाइल पर दिखाता था सेक्स वीडियो
महिला ने शिकायत में कहा कि करीब चार महीने से उसका पति उसे रात में मोबाइल पर सेक्स विडियो दिखाता था। उसकी इच्छा थी कि सेक्स वीडियो में महिला जैसा काम करती हैं, उसकी पत्नी भी वैसा ही करे। बाद में वह इसके लिए मजबूर करने लगा और यहां तक बात बढ़ गई कि उसने पत्नी को कुत्ते से सेक्स करने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:   महिला का नहाते हुए वीडियो बनाते पकड़ाया इंजीनियरिंग का छात्र

कुत्ते के साथ सेक्स करो, नहीं तो घर से बाहर जाओ
महिला के मुताबिक, 22 मार्च 2017 की रात 10.30 बजे वह घर में एक कुत्ते का बच्चा लेकर आया। इस दौरान उसने कहा कि अगर वह कुत्ते के साथ सेक्स करेगी, तभी घर में रह सकती है। पत्नी ने मना किया तो उसे बच्चों समेत घर से निकालने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की और 25 मार्च 2017 को शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था।

Don`t copy text!