पोर्न स्टार मॉडल ने धार्मिक स्थल में कर ली फिल्म की शूटिंग

Share

Porn Star Model Controversy: लाखों लोगों ने वीडियो देखा तो भड़के धार्मिक संगठनों के अनुयायी, अब कई देशों में हो रही है तलाश

Porn Star Model Controversy
यह है रुस की पोर्न स्टार वेरोनिका त्रोशिना

दिल्ली। फिल्मी सेलिब्रिटी सुर्खियों में आने के लिए कई तरह के प्रपंच करते हैं। लेकिन, एक पोर्न स्टार ने जल्द शोहरत (Porn Star Model Controversy) पाने के लिए वह कर दिया जिसके बाद उसको कई मुल्कों की पुलिस तलाशने लगी। यह पोर्न स्टार रुसी मॉडल है जो अश्लील फिल्मों की सितारा मॉडल है। वह और उसके पार्टनर ने फिल्म बाली के एक धार्मिक पहाड़ी में शूट की थी। यहां एक मंदिर भी है जिसकी खबर लगने के बाद इंडोनेशिया में तहलका मच गया है। इंडोनेशिया सरकार इमीग्रेशन की मदद से दोनों मॉडल को तलाश रही है।

यह है मॉडल की खासियत

मॉडल का नाम वेरोनिका त्रोशिना है। उसका पार्टनर मिखाइल मोरोजोव है। वेरोनिका की उम्र 22 तो उसके पार्टनर मिखाइल की उम्र 26 साल है। दोनों रुस की राजधानी मॉस्को के रायबिंस्क इलाके में रहते हैं। दोनों पिछले दिनों बाली द्वीप पर आए थे। जिसके बाद उन्होंने यहां बाटुर पहाड़ी पर फिल्म की शूटिंग की। यह पहाड़ी बाली के अलावा आस—पास दूसरे शहरों के लिए धार्मिक आस्था का केन्द्र है। यहां एक मंदिर भी है जहां कई देशों से श्रद्धालु आते हैं। कोरोना महामारी के चलते यहां धार्मिक यात्राओं पर बैन है। इसलिए कोई आवाजाही नहीं हो पा रही है। इसका फायदा उठाकर पोर्न स्टार ने अश्लील फिल्म शूट कर ली।

इतनी चर्चित है वेरोनिका

रुस की पोर्न मॉडल वेरोनिका काफी चर्चित चेहरा भी है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट में लगभग दो लाख 60 हजार फॉलोवर है। जबकि टिक—टॉक में करीब साढ़े पांच लाख फॉलोवर है। इस कारण उसको पोर्न स्टार के अलावा टिक—टॉक स्टार भी कहा जाता है। बाली के धार्मिक स्थल में शूट की गई वीडियो वेरोनिका त्रोशिना ने अपने सोशल अकाउंट में पोस्ट किया था। उसके यह वीडियो पोस्ट करते ही बवाल मच गया। नतीजतन, उसको एक मिलिनयन से अधिक लोगों ने देख लिया।

यह भी पढ़ें:   Unemployment Issue News: मल्टी नेशनल कंपनियों के नियम बताकर खामोश हो गए मंत्री

इतनी सजा मिल सकती है

इंडोनेशिया सरकार और बाली प्रशासन नाराज लोगों को मनाने में कामयाब हो गया है। सरकार ने कहा कि मॉडल को उसकी करतूत की वजह से बख्शा नहीं जाएगा। वहीं प्रशासन ने मॉडल के सोशल अकाउंट को सस्पेंड करा दिया है। वेरोनिका त्रोशिना ने 2017 में ग्रेज्युट किया था। उसके खिलाफ इंडोनेशिया में जमकर जगह—जगह विरोध किया जा रहा है। सोशल मीडिया समेत कई जगह पर धार्मिक अनुयायी इस घटना की निंदा कर रहे हैं। इसलिए रुस पर भी इसका दबाव पड़ने लगा है। खबर है कि यदि दोनों मॉडल का जुर्म यदि साबित होता है तो उन्हें दो साल आठ महीने की कैद होना तय है।

Don`t copy text!