Delhi Crime: नशे के ओवरडोज से महिला डॉक्टर की मौत, पति ने दिया था डोज

Share

पति, सास और ससुर पर ड्रग एडिक्ट बनाने का मायके पक्ष ने लगाया आरोप, पति समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Delhi Crime
सांकेतिक फोटो

दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों (Suspicious Circumstances) में मौत (Delhi Murder) हो गई। आरोप पति, सास और ससुर पर लगा है। महिला के माता-पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को नशे का ओवर डोज देकर उसके पति ने हत्या (Delhi Crime) की है। पति पर बेटी को व्यसन में धकेलने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार दिल्ली से गुरुग्राम स्थित सेक्टर-43 में एक युवती ने आत्महत्या (Delhi Suicide) कर ली है। शव की शिनाख्त डॉक्टर सोनम मोतिस (Dr.Sonam Motis) के रूप में हुई थी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोट में सोनम की मौत ड्रग्स (Drugs) के ओवर डोज से हुई थी। पुलिस को मृतक के पिता ओंकार लाल मोतिस ने बताया कि वह कोटा राजस्थान के रहने वाले है। उनकी बेटी की शादी मथुरा (Mathura) में रहने वाले डॉक्टर शिखर मोर (Dr.Shikhar More) के साथ 2018 में हुई थी। पति शिखर और बेटी सोनम की पोस्टिंग दिल्ली के एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में थी। जिसके बाद वह अपने पति और सास—ससुर के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गई थी। दिल्ली शिफ्ट होने के बाद बेटी सोनम को पता चला की पति शिखर शराब पीने का आदी (Addicted To Alcohol)  है। जिसकी वजह से वह अक्सर पर्टियों में रहता था। बेटी को उसके पीने और पार्टी में आने—जाने को लेकर कोई एतराज नहीं था।  वह उसको भी पार्टी में ले जाता था।
पति उस पार्टी में शराब पीने के लिए उसको भी मजबूर करता था। ऐसा नहीं करने पर वह घर आकर पत्नी को परेशान करता था। सोनम ने अपने सास—ससुर से भी इस बात का जिक्र किया था। सास—ससुर ने सोनम की कोई बात नहीं सुनी। घर में पति शिखर ने उसके साथ मारपीट भी शुरू कर दिया था। उसके बाद भी हम लोग जब भी सोनम को फोन करते थे तो वह हमें कुछ नहीं बताती थी। सोनम अक्सर यही बोलती थी कि वह खुश है अपने ससूराल में। जिसके बाद अप्रैल, 2019 में सोनम को शराब पीने के लिए पति ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी वजह से उसको काफी चोट आई थी। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मायके वालों को सोनम के एक्सिडेंट होने की खबर दी थी।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह जैसे ही अस्पताल पहुंचे उन्होंने सोनम के डॉक्टर से उसकी जानकारी ली तो डॉक्टर ने बताया की सोनम की यह हालत मारपीट के कारण हुई है। जिसके बाद पिता ने सोनम पर जोर देकर सारी बात जानी।  उसका पति और सास—ससुर उसे शराब पीने के लिए मजबूर करते है। जिसकी बात नहीं मानने पर वह उसके साथ मारपीट (Crime Against Woman) करते है। सोनम की जानकारी के बाद पिता ने मृतिका के ससुराल और पति शिखर से इस बारे में बात भी की थी। उस वक़्त पिता का ससुराल वालों से विवाद भी हुआ था। उसके दो दिन बाद वह दिल्ली से वापस आ गए थे। उसके बाद सोनम को पति ने सितम्बर में मारपीट (Delhi Crime) करके घर से निकाल दिया था। उसके बाद सोनम ने नौकरी छोड़ दी थी। पति शिखर भी दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में घर के पास अस्पताल के हॉस्टल में रहने लगा था। पुलिस ने आरोपी पति और सास—ससुर के खिलाफ केस का दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   देश का पहला भगोड़ा बना माल्या, आर्थिक अपराधी हुआ घोषित, दो साल पहले छोड़ा था देश
Don`t copy text!