शादीशुदा युवक के साथ लिव-इन में रहती थी महिला

Share

3 महीने रहे साथ, ऐसे खत्म हुआ अवैध रिश्ता

Live In Relation
सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली। ‘अवैध रिश्तों की उम्र कम होती है’। विवाहेत्तर संबंधों (Extra Marital Affair) के मामलों में अक्सर ये देखने को मिलता है। ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है। जहां तीन महीनों (Live in Relation) में ही प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से ऊब गए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि कत्ल के साथ कहानी ही खत्म हो गई। ईस्ट दिल्ली के मधु विहार इलाके में रह रही एक 43 वर्षीय महिला की उसके लिव इन पार्टनर ने बेरहमी से हत्या कर दी।

पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया

निजी कंपनी में काम करने वाली महिला और उसका पार्टनर कल्लू विनोद नगर में एक किराए के मकान में रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक कल्लू शादीशुदा है, महिला के साथ उसके अवैध संबंध थे। नजदीकियां इतनी ज्यादा बढ़ गई कि कल्लू ने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया। वो 43 वर्षीय महिला के साथ रहने लगा था।

3 महीने में फुर्र हो गया प्यार

बीते तीन महीनों से कल्लू और महिला साथ में रह रहे थे। दोनों के बीच का प्यार धीरे-धीरे खत्म होने लगा था। लिहाजा विवाद की शुरुआत हो गई थी। मंगलवार को किसी बात पर बहस इतनी बढ़ गई कि बाद मारपीट तक जा पहुंची। गुस्से में कल्लू ने किसी वजनदार चीज से महिला के सिर पर वार कर दिया।

पुलिस का दावा

लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डिप्टी कमिश्नर जसमीत सिंह ने कहा कि कल्लू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी कल्लू शादीशुदा है, उसके बच्चे भी है। घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे की हत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः 60 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशे में दरिंदों ने तोड़ी सारी हदें, तीन दिन बाद होश आया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!