Chhattisgarh Crime: नाबालिग ने की आत्महत्या, प्रेमी पर शोषण के आरोप

Share

परिजनों ने प्रेमी पर लगाया बेटी पर हत्या करने का आरोप

 

Chhatisgarh Murder Case
सांकेतिक फोटो

रायपुर। छत्तीसगढ़ (#Chhattisgarh Crime) के राजनादगांव (#Rajnandgaon Crime) जिले में एक नाबालिग ने जहर खाकर खुदकुशी (Minor Suicide Case) कर लिया। मौत की फिलहाल ठोस वजह सामने नहीं आई है। पर परिजनों ने उसके प्रेमी पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि वह पिछले तीन सालों से नाबालिग को शादी का झांसा दे रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री की शाराब और शवाब वाली पार्टी क्यों सुरखियों में आई

घटना छत्तीसगढ़ (@Chhattisgarh Crime) के राजनादगांव (@Rajnandgaon Suicide) जिले की है। यहां राजनादगांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था। पुलिस को सूचना परिजनों से मिली थी। परिजनों ने बताया कि बेटी 12वीं की छात्रा थी। उसका इसी गांव के एक युवक के साथ पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी घर के सभी लोगों को थी। लड़की की खुशी में सब की खुशी देखकर किसी ने दोनों के रिश्ते की बात को स्वीकार लिया था। इन तीन साल में युवक ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। इसकी जानकारी लड़की ने उसकी मां को दी थी। मां को पता चलने पर दोनों को समझाया भी गया था। दोनों की इस हरकत से लड़की के परिजनों ने युवक के परिजनों से दोनों की शादी की बात कर ली थी।

दोनों के परिजन शादी जल्द ही करने वाले थे। कुछ समय तक तो सब ठीक चलता रहा। कुछ समया बाद पहले अचानक लड़के वालों ने दोनों की शादी से इंकार कर दिया था। इसकी जानकारी लड़की और परिजनों को चल गई थी। लड़की के परिजनों ने शादी ना करने का कारण जाना तो वह तरह तरह के बहाने बनाने लगे थे। इन्हीं सब बातों से आहत होकर लड़की ने घटना वाले दिन जहर खा लिया था।  उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शाम तक लड़की की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के बात युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में लड़के के माता—पिता और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:   Chhattisgarh Brutal Murder: महिला की बेरहमी से हत्या, टुकड़े-टुकड़े में मिली लाश
Don`t copy text!