UP Rape Victim Burn: युवती से दुष्कर्म के बाद युवक ने केरोसिन डाल कर जिंदा जलाया, आरोपी फरार

Share

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बाद अब फतेहपुर में हैवानियत की हैरान कर देने वाली दास्तां, योगी सरकार फिर निशाने पर आई

Uttar Pradesh Rape victim Burn
सांकेतिक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh Rape Victim Burn) के उन्नाव (Unnao Rape Victim Burn) जिले में हुई हैवानियत का मामला अभी लोग भूले नहीं थे। इस बीच उत्तर प्रदेश (#UP Rape Victim Burn) के ही फतेहपुर (Fatehpur Rape) जिले में वैसी ही वारदात से लोग सहम गए। यहां युवती से दरिंदगी करने वाले आरोपी ने उसको जला दिया है। दरिंदगी करने वाला आरोपी उसका रिश्तेदार (Rape Accused Relative) है। फिलहाल लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला हुसैनगंज इलाके का है। जहां घटना का पता चलने के बाद लोगों में बेहद आक्रोश है। यह आक्रोश उत्तर प्रदेश (UP CM) के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (Yogi Aditya Nath) के खिलाफ देखा जा रहा है। फिलहाल आरोपी फरार है जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है।

घटना उत्तर प्रदेश (@Uttar Pradesh Rape) के फतेहपुर (@Fatehpur Rape Case) जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली 18 वर्षीय युवती को दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया। पीड़िता के बदहवास पिता ने बताया कि उसका भाई जिसकी उम्र 22 वर्ष है वह उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था। रिश्ते में लगने वाला चाचा भतीजी पर गलत निगाह रखता था। जिस वजह से उसके घर आने जाने पर रोक लगा रखी थी। घटना वाले दिन लड़की को अकेला देख वह घर में जबरन घुस आया था। उसके बाद लड़की ने वहां से चले जाने को बोला था। उसने लड़की से पीने का पानी मांगा था। जैसे ही लड़की पानी लेने गई। आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर जबरदस्ती बलात्कार किया था। बलात्कार करने के बाद लड़की को किसी से कुछ नहीं बोलने को कहा था। जिस पर लड़की ने उसकी बात नहीं मानी थी। उसने घर में रखा केरोसिन लड़की पर डालकर आग लगा दी। जिसके बाद वह मौके सेे भाग गया।

यह भी पढ़ें:   Lucknow : हिंदू समाज पार्टी के नेता की दिनदहाड़े हत्या, मिठाई लेकर मिलने आए थे हत्यारें

यह भी पढ़ें: हैदराबाद दिशा ज्यादती फिर हत्या के मामले में तो आरोपी हुए ढ़ेेर पर इन लोगों को सबसे पहले फांसी के तख्त पर लटके देखना चाहता है देश

आग की लपटों के साथ घर के बाहर चीखती हुई निकली लड़की को देखकर पड़ोसियों ने मदद की। तुरंत एबुंलेस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता के बयान के बाद महिला थाना पुलिस ने युवती के बयान रिकॉर्ड किए है। हालत गंभीर होती देख युवती को दोपहर लगभग 1:30 बजे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लगा दी गई है। इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने जिले से रिपोर्ट मांगी है। घटना की जानकारी मुख्यमंत्री सचिवालय को भी भेज दी गई है।

Don`t copy text!