Chhattisgarh : BSF के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

Share

BSF Jawan Commit Suicide : कांकेर जिले में पदस्थ था जवान, एक-47 से मारी गोली

BSF Jawan Commit Suicide
सांकेतिक फोटो

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले कांकेर से शनिवार को दुखद घटना सामने आई। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या (BSF Jawan Commit Suicide) कर ली। जवान ने अपनी सर्विस राइफल एके-47 से गोली मार ली। कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के अंर्तगत गोड़ा और डोटोमेटा गांव के मध्य बीएसएफ के जवान सुरेश कुमार (BSF Constable Suresh Kumar) ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मार ली।

सर्चिंग से वापस लौट रहा था जवान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में तैनात 157वीं बटालियन के जवानों को शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल के जवान जब शनिवार सुबह वापस लौट रहे थे तब अपने शिविर से लगभग दो सौ मीटर पहले कुमार ने खुद को गोली मार ली जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद अन्य जवानों ने शव को शिविर में पहुंचाया। जवान ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। घटना के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः एनजीओ का काम देने का लालच देकर बलात्कार करता था कलेक्टर !

यह भी पढ़ें:   सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में नक्सली को मार गिराया, 8 लाख रुपए का था इनाम
Don`t copy text!