करंट लगाकर किया था बायसन का शिकार, 9 आरोपी गिरफ्तार

Share

वन अमले ने 5 दिन में सुलझाया मामला

Bison Hunter Arrset
बायसन, वन्य प्राणी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बायसन (Bison) के शिकार के मामले में वन विभाग ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकारियों ने करंट लगाकर बायसन का शिकार किया था। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को कवर्धा वनमंडल के अंतर्गत भारेमदेव वन्य प्राणी अभयारण्य चिल्फी परिक्षेत्र में 29 जुलाई को मृत एक नर बायसन के प्रकरण को पांच दिनों में सुलझाने में बड़ी कामयाबी मिली है।

करंट लगाकर किया शिकार

शिकार में शामिल कुमान और नंदनी गांव के सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया वन विभाग को नंदनी टोला गांव के जंगल में बायसन के शिकार की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद गांव के आसपास छानबीन की गई तब जानकारी मिली कि बायसन को करंट से मारा गया है। उन्होंने बताया कि बाद में अचानकमार बाघ संरक्षित क्षेत्र में खोजी कुत्तों की मदद से शिकारियों की तलाश शुरू की गई। वन विभाग ने इस मामले में नंदनी और कुमान गांव से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने कबूल किया गुनाह

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वन्यप्राणी बायसन की अवैध शिकार की नीयत से जीआई तार के करंट का उपयोग कर घटना को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम तथा भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी नौ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः 400 साल तक क्यों उलझा रहा राम मंदिर निर्माण का मामला, पढ़िए कब कब क्या हुआ

यह भी पढ़ें:   Chhattisgarh : Jashpur में अस्पताल जा रहे शख्स को हाथी ने पटका, मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!