ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, हुआ गैंगरेप

Share

3 दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जीरो पर दर्ज हुई FIR

सांकेतिक चित्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक महिला को ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट मांगना भारी पड़ गया। ड्राइवर समेत ट्रक में सवार तीन लोगों ने महिला से गैंगरेप किया। 34 वर्षीय महिला अपने घर जा रही थी। गांव लौटने के लिए उसने लिफ्ट मांगी थी। महिला के अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी उसे सुनसान इलाके में ले गए। ट्रक में ही उसके साथ बारी- बारी से दुष्कर्म किया।

1 अक्टूबर की घटना

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ ये वारदात 1 अक्टूबर को हुई थी। महिला कोंडागांव से पास के है गांव बनियागांव जा रही थी। इसी दौरान उसने रायपुर से कोंडागांव आए ट्रक से लिफ्ट ली थी। पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

केशकाल वेली में हुआ दुष्कर्म

कोंडागांव जिले की केशकाल पुलिस स्टेशन प्रभारी आरपी शर्मा ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बताया कि आरोपी बसंत बघेल उम्र 24 साल समेत संदीप गुप्ता उम्र 32 साल और संजय दुर्गम उम्र 20 साल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला को जबरदस्ती केशकाल वैली इलाके में ले गए थे। जहां आरोपियों ने ट्रक में ही उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया था।

रायपुर में दर्ज कराई एफ आई आर

पीड़िता ने राजधानी रायपुर में एफ आई आर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जीरो पर एफ आई आर दर्ज कर मामला कोंडा गांव के केशकाल पुलिस थाने में ट्रांसफर किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया है आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट, हालत नाजुक
Don`t copy text!