MP Political News: कोर्ट की आड़ में भाजपा राजनीति कर रही

Share

MP Political News: समाजवादी पार्टी में युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष का आरोप विधानसभा के बने नियमों पर न्याय प्रणाली का दखल गलत

MP Political News
सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष यश भारतीय। File Photo

भोपाल। मध्यप्रदेश में अन्य​ पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर जमकर खींचतान (MP Political News ) चल रही है। भाजपा—कांग्रेस एक—दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी भी इसमें कूद गई है। मध्यप्रदेश में चल रही ओबीसी वर्ग की राजनीति में सपा की युवा इकाई ने गंभीर आरोप लगाए है। प्रदेश अध्यक्ष यश भारतीय (Yash Bhartiya) ने कहा कि ओबीसी आरक्षण का फैसला केंद्र और राज्य सरकारों ने लिया था। इसमें न्याय प्रणाली को दखल नहीं देना चाहिए थी। उनका आरोप है कि कोर्ट के ही आदेश पर भाजपा ओबीसी के हित को रोकने का काम कर रही है। ऐसा भाजपा के साथ—साथ कांग्रेस ने भी किया है।

नौकरी के बाद अब चुनाव से किया दूर

तुलसी नगर स्थित सपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष यश भारतीय ने पत्रकार वार्ता आयोजित की थी। उन्होंने बताया कि सरकार ने नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह (Minister Bhupendra Singh) को ओबीसी विषय पर संगठनों से चर्चा के लिए आगे किया था। चर्चा में दिए गए किसी भी सुझाव को सरकार ने नहीं माना। उनका आरोप है कि सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग बनाया। जिसका कार्यकाल महज दो साल का है। आयोग के कार्यकाल तक सरकार नहीं रहेगी। ऐसे में आयोग की अनुशंसाएं केवल दिखावा साबित होगी। यश भारतीय ने कहा कि केंद्र सरकार भी ओबीसी वर्ग की जनगणना नहीं करना चाहती है। नौकरियों में आरक्षण से दूर ओबीसी वर्ग चुनाव में भी अपनी उम्मीदवारी नहीं कर पा रहा है। इसके लिए भाजपाा पार्टी जिम्मेदार है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: टीआईटी कॉलेज कैंपस में छात्र ने फांसी लगाई

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

वीडियो में सुनिए सपा युवजन प्रदेश अध्यक्ष यश भारतीय ने ओबीसी वर्ग को लेकर चल रही राजनीति पर किस तरह के द क्राइम इंफो से बातचीत में आरोप लगाए।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!