MP Political News : आसरा वृद्धा आश्रम में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Share

MP Political News : गुरुनानक मंडल ने एलईडी टीवी और रेडियो भी भेंट किया

MP Political News
आसरा वृद्धाश्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार सुनते हुए समाज के वरिष्ठ नागरिकगण। तस्वीर गुरुनानक मंडल की तरफ से जारी।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चर्चित रेडियो कार्यक्रम मन की बात से जोड़ने के लिए भाजपा के गुरुनानक मंडल ने विशेष पहल की। यह कार्यक्रम मंडल के पदाधिकारियों ने बकायदा बकायदा वृद्धा आश्रम में सुना गया। आयोजन भोपाल (MP Political News)  के शाहजहांनाबाद इलाके में रखा गया था। जिसमें पूर्व महापौर और प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर मंडल की तरफ से आसरा वृद्धा आश्रम को एलईडी टीवी और रेडियो भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताया

यह जानकारी देते हुए गुरुनानक मंडल के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा (Rakesh Kukreja) ने बताया कि समाज हित में उनका ज्यादा ध्यान रहता है। इसीलिए आसरा वृद्धाश्रम में मंडल ने तय किया कि रेडियो कार्यक्रम वहां सुना जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने रेडियो कार्यक्रम में कहा कि भारत के स्टार्ट अप इको सिस्टम केवल शहरों तक सीमित नहीं रह गया है। छोटे—छोटे कस्बों से भी समाज के लिए आदर्श कारोबारी निकलकर सामने आ रहे हैं। इस काम में जनता के साथ—साथ सरकार का योगदान है। पूर्व महापौर आलोक शर्मा (Alok Sharma) ने आश्रम के कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए कहा कि हमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उनकी सेवा करना चाहिए। इस अवसर पर भगवान दास ढालिया, सुनील सराठे, महेश मकवाना, राजा शर्मा, विष्णु राजपूत और कैलाश हिरवे समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Mahatma Gandhi को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताने वाले अनिल सौमित्र नपे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!