Bhopal News: बटालियन के बाबू की बेटी से घरेलू हिंसा

Share

Bhopal News:  राजधानी भोपाल में दहेज प्रताड़ना के तीन मुकदमे दर्ज

Bhopal News
घरेलू कलह का सांकेतिक चित्र— साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिलाओं पर होने वाले घरेलू हिंसाओं की है। यहां अलग—अलग तीन थानों में केस दर्ज हुए हैं। इसमें से एक मामला मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मचारी की बेटी से जुड़ा है। कर्मचारी फिलहाल बटालियन में तैनात है।

बटालियन के बाबू की बेटी थाने पहुंची

कमला नगर थाना पुलिस ने जून की रात लगभग आठ बजे धारा 498ए/323 (प्रताड़ना और मारपीट) का केस दर्ज किया है। घटना भदभदा स्थित 23वीं बटालियन स्टाफ क्वार्टर की है। इस मामले में आरोपी पति दीपक सिंह चौहान (Deepak Singh Chouhan), सास राजकुमारी, ससुर इंद्रपाल और ननद प्रियंका है। पीड़िता के पिता बटालियन में ही नौकरी करते हैं। पीड़िता की शादी दीपक सिंह चौहान से 2012 में हुई थी। उसका ससुराल उज्जैन में हैं। आरोपी परिवार काफी लंबे समय से पीड़िता को परेशान कर रहा था। छोटी—छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसी तरह गौतम नगर थाना पुलिस ने 20 वर्षीय युवती की श्किायत पर पति जावेद (Javed) और नसीम बी के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

दहेज में मांगी कार

Bhopal News
महिला पर घरेलू हिंसा और यौनात्याचार— साभार चित्र

महिला थाना पुलिस के अनुसार धारा 498ए/3/4/34 (प्रताड़ना, दहेज अधिनियम और एक से अधिक आरोपी) के तहत 4 जून की रात लगभग आठ बजे दर्ज किया गया है। शिकायत 33 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह सुभाष कॉलोनी अशोका गार्डन में रहती है। उसकी शादी नवंबर, 2019 में तरुण गुप्ता (Tarun Gupta) से हुई थी। उसका ससुराल औबेदुल्लागंज में हैं। वहां से आरोपी बागसेवनिया स्थित सुरेंद्र पैलेस वसुंधरा कॉलोनी में रहने आ गया था। आरोपी कार की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करता था। इस मामले में आरोपी पति के अलावा सास गायत्री, ससुर रामबाबू और जेठानी रेखा गुप्ता को भी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आकाशवाणी कर्मचारी की मौत
Don`t copy text!