भाजपा नेता का होटल रंगरैलियां मनाने का बना अड्डा

Share

जिला उपाध्यक्ष की होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो युवक कमरे में आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार, होटल संचालक को भी पुलिस ने बनाया आरोपी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के एक जिला उपाध्यक्ष की होटल के कमरे में रंगरैलियां मनाई जा रही थी। इसका भंडाफोड करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें प्रदेश के नवगठित जिले निवाडी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष देह व्यापार के आरोपों में फंस गए हैं। पुलिस ने उनकी ओरछा में स्थित होटल पर शनिवार सुबह छापा मारा था। होटल से दो युवकों को एक युवती के साथ रंगरैलियां मनाते हुए दबोचा गया हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


ओरछा पर्यटन के लिहाज से प्रमुख केन्द्र माना जाता है। यहां देश-विदेश के सैलानी आते हैं। इन्हें ठहराने के लिए कई होटलें चलती हैं। इन्हीं होटलों में से एक है युवराज होटल। इस होटल के मालिक आकाश अग्रवाल हैं। आकाश के बारे में बताया जाता है कि वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। उनकी होटल के एक कमरे से पुलिस ने मनीष और राहुल नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया। यह दोनों एक युवती के साथ मौज कर रहे थे। एसडीओपी निवाडी अशोक गनगोरिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में आकाश को भी आरोपी बनाया जाएगा। वहीं युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। युवकों में से एक झांसी और दूसरा फतेहपुर का रहने वाला है। युवती भी झांसी की रहने वाली है। वह जिन माध्यमों से ओरछा आई थी उसकी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Election 2019 : सातवें चरण की वोटिंग में भी हिंसा, इन 6 जगहों पर मचा सबसे ज्यादा बवाल

कई रसूखदारों से है मेलजोल


आकाश अग्रवाल का कई रसूखदारों से संपर्क हैं। हालांकि भाजपा पार्टी की तरफ से कहा जा रहा है कि यह राजनीतिक रंजिश के चलते उन्हें फंसाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई दल के लिहाज से नहीं बल्कि सबूतों के आधार पर की जा रही है।

Don`t copy text!