बहन की इज्ज़त बचाने की बजाय लूटी

Share

भोपाल। कोलार इलाके में रहने वाले एक युवक ने मासूम बेटी को जान से मारने की धमकी देकर मुहंबोली बहन के साथ दुष्कर्म किया। वह पिछले कई दिनों से महिला को डरा-धमकाकर अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी तो उसने उसे छोड़ दिया। शुक्रवार की देर रात महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक बीस वर्षीय महिला अपनी मासूम बच्ची के साथ इलाके के एक गांव में रहती है। करीब एक साल पहले उसकी पहचान गांव के ही रामा वर्मा से हुई थी। रामा वर्मा शादीशुदा है और महिला को वह बहन बोलता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले वह अपनी बच्ची के साथ बाजार जा रही थी। रास्ते में उसे रामा मिला और वह भी बाजार जाने की बात कहते हुए उसके साथ चल दिया। बाजार में खरीददारी करने के बाद वह महिला को लेकर वापस घर पहुंचा। उस समय महिला का पति घर पर नहीं था, इसलिए वह मुंहबोली बहन के घर के अंदर चला गया और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। पीड़िता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो रामा ने उसे बेटी को जान से मारने की धमकी दी और जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कई बार महिला को डरा-धमकाकर और बेटी को मारने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए। आए दिन की धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी तो पति उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी रामा वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करवा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी विज्ञापन के होर्डिंग्स लगाने का काम करता है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   MP Honey Trap Case: ब्यूरोक्रेट के बयान दर्ज करने एसआईटी जारी करेगी नोटिस
Don`t copy text!