Bhopal News: नौ दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

Share

Bhopal News: रंगपंचमी वाले दिन हुआ था हादसे का शिकार

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। हमीदिया अस्पताल पिछले नौ दिनों से भर्ती एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह रंग पंचमी वाले दिन हादसे का शिकार हुआ था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) देहात के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। लोगों ने उसे पानी के गड्डे से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल

सुखी सेवनिया थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से 31 मार्च की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे डॉक्टर पवन सिंह (Dr Pavan Singh) ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 13/22 दर्ज किया है। शव बजरिया स्थित द्वारका नगर निवासी रोमेश तिवारी पिता केएस तिवारी उम्र 35 साल के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। रोमेश तिवारी (Romesh Tiwari) दोस्तों के साथ रंग पंचमी वाले दिन सुखी सेवनिया रंग खेलने गया था। वह उसी दिन एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क किनारे गड्डे में गिर गया था। दोस्तों ने उसे पानी से बाहर निकाला था। बेसुध हालत में उसे आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम को परिजनों ने उसे वहां से रिफर कराकर हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया था। तभी से उसका इलाज चल रहा था।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   पांच साल में शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति में हुई सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी
Don`t copy text!