Bhopal News: सूने मकान में चोरों का धावा

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत हजारों रूपए का माल गायब

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) देहात के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटना हुई है। वारदात के दौरान परिवार शहर से बाहर गया था। चोर सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत 35 हजार रूपए का माल चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुई वारदात

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 31 मार्च की शाम लगभग सवा पांच बजे 132/22 धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत उषा कुशवाहा पति लाल राम कुशवाहा उम्र 55 साल ने दर्ज कराई है। वह ग्राम कान्हासैया की रहने वाली है। परिवार मजदूरी करता है। परिवार के साथ उषा कुशवाहा (Usha Kushwaha) घर में ताला लगाकर शिवपुरी गई थी। पड़ोस में रहने वाली राधा बाई (Radha Bai) ने उन्हें घर में चोरी होने की सूचना दी थी। वापस आकर देखा तो दरवाजा का कुंदा टूटा था। अंदर रखा सामान बिखरा था। अलमारी में रखी सोने—चांदी के जेवर, टीवी और अन्य सामान नहीं मिला। जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 35 हजार रूपए बताई है।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   यूपी के बाद अब बिहार में छात्रा से हैवानियत
Don`t copy text!