Hollywood Celebrity Crime: हॉलीवुड का यह चर्चित कलाकार ऐसे करता था यौन हिंसा

Share

Hollywood Celebrity Crime: केवल 15 महीने वैवाहिक संबंधों की 23 साल छोटी उम्र की दुल्हन ने खोली दिल दहला देने वाली कहानी

वाशिंगटन डीसी। फिल्मों के अभिनेता उनके चरित्र अभिनय के चलते दर्शकों के आदर्श बन जाते हैं। लेकिन, उनके जीवन को करीब से संपर्क में रहने वाले ज्यादा बेहतर जानते हैं। बात हॉलीवुड के चर्चित कलाकार जॉनी डेप के निजी जिंदगी से जुड़ी है। वह संबंध बनाते वक्त ऐसा आचरण करते थे जिसको देखकर उनकी पत्नी भी सहम (Hollywood Celebrity Crime) जाती थी। यह खुलासा उनकी 23 साल छोटी पत्नी ने ही किया। दोनों के बीच दांपत्य जीवन केवल 15 महीने ही टिक पाया। जबकि जॉनी डेप अपनी फिल्म पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन में कैप्टन जैक स्पैरो की भूमिका में लोकप्रियता हासिल कर चुके थे।

फिल्में मिलना हुई बंद

हॉलीवुड कलाकार के इस निजी जीवन की कहानी ने अब उनकी साख को पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कलाकार अंबर हर्ड से शादी की थी। उन्होंने पति जॉनी डेप पर घरेलू हिंसा, मारपीट और यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। दोनों के बीच 2016 में तलाक हो गया था। लेकिन, अब सितारे को लेकर चर्चा इसलिए हो रही है कि उनकी पूर्व पत्नी ने उनके वैवाहिक संबंधों को लेकर चौका देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वे नशे में मारपीट करते थे। इतना ही नहीं वे शराब की बोतल से उनके साथ ज्यादती करते थे। उन्हें ऐसा लगता था कि कोई जानवर उनके शरीर में प्रवेश कर गया है। उनके खिलाफ द सन ने सबसे पहले रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट को उन्होंने द वाइफ बीटर नाम से प्रकाशित किया था। अखबार पर उन्होंने मानहानि का मुकदमा दायर किया था। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। दोनों के बीच शादी से पहले एक स्टूडियो में मुलाकात हुई थी। इसके बाद उनके प्यार के काफी किस्से प्रकाशित हुए थे। जॉनी की उम्र 58 साल है जबकि उन्होंने 35 साल की अंबर हर्ड को पत्नी बनाने का फैसला किया था। जॉनी की तरफ से भारी हर्जाना भी तलाक के बाद देना पड़ा था। जिसको उनकी पत्नी ने दान कर दिया था। इस घटना के बाद हॉलीवुड के कई फिल्म निर्माताओं ने उससे किनारा कर लिया है।
यह भी पढ़ें:   World News : 'मेरी सबसे प्यारी चीज मुझसे ले ली'
Don`t copy text!