रोहित शेखर के अलावा इन हाईप्रोफाइल हत्याकांड से भी खुले थे कई सफेदपोशों के राज

Share
रोहित शेखर की पत्नी और हत्या की आरोपी

दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या के रहस्य से पर्दा उठ गया है। रोहित की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उसने गला दबाकर और तकिए से दम घोंटकर अपने पति रोहित की हत्या कर दी। हत्या के 8 दिन बाद क्राइम ब्रांच ने अपूर्वा को उसके घर से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक जिस वक्त रोहित की हत्या की गई वो धुत नशे में था और इसी बात का फायदा अपूर्वा ने उठाया। रोहित की मां उज्ज्वला तिवारी ने पहले ही अपूर्वा पर शक जताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के खुलासे के बाद उनके शक पर मोहर लग  गई थी। क्राइम ब्रांच के मुताबिक अपूर्वा ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया है। अपूर्वा ने रोहित की हत्या क्यों कि इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन इतना तो साफ है कि दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक से नहीं चल रहा था। रोहित और अपूर्वा की शादी के बाद से ही तनाव शुरु हो गए थे। एक घर में रहकर भी दोनों अलग-अलग कमरे में रहते थे। वहीं दूसरी बड़ी वजह संपत्ति हड़पना हो सकती है। रोहित की मां का आरोप है कि अपूर्वा के परिवार वालों की नजर उनकी संपत्ति पर थी।

6 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद रोहित शेखर साबित कर पाए थे कि एनडी तिवारी ही उनके पिता है। जिसके बाद रोहित सुर्खियों में आए थे। कोई सोच भी नहीं सकता था कि उनकी इस तरह हत्या हो जाएगी।

हम आपकों हत्या के ऐसे ही पांच केस बता रहें हैं। जिन मामलों ने देश में सनसनी फैला दी। चर्चा के विषय बन गए, राजनीतिक भूचाल ला दिया।

यह भी पढ़ें:   विस्फोटक से भरे ट्रक में धमाका, 8 की मौत, 3 जिलों में महसूस हुए झटके

सुनंदा पुष्कर की मौत का मामला, जिससे देश की राजनीति में आ गया था तूफान

कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत आज भी एक रहस्य ही है। सुनंदा ने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई इसका फैसला कोर्ट में लंबित है। 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित पांच सितारा होटल लीला पैलेस के कमरा नंबर 345 में सुनंदा पुष्कर मृत पाई गई थी। शुरुआती जांच में ये एक सुसाइड केस था। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी शक की सुई उनके पति पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर पर जा टिकी। उनके खिलाफ दिल्ली के सरोजनी नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। आगे पढ़ें

लोगों को इनमें दिखता था भावी प्रधानमंत्री, भाई ने ही कर दी थी हत्या

‘पेप्सी और प्रमोद महाजन कभी अपना फॉर्मूला नहीं बताते’ 2003 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद ये शब्द भाजपा महासचिव प्रमोद महाजन ने कहे थे। महाजन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लक्ष्मण कहे जाते थे। मीडिया और पार्टी से जुड़ी हस्तियों के साथ लोग भी महाजन को वाजपेयी का उत्तराधिकारी यानि भावी प्रधानमंत्री के तौर पर देखने लगे थे। बताया जाता है कि प्रमोद महाजन भी इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे थे। लेकिन अचानक महाजन की जिंदगी रुक गई। आगे पढ़ें

इस मॉडल ने एक पैग देने से किया था इनकार, मिली मौत की सजा

दिल्ली। 1999 में महरौली इलाके में हुए एक कत्ल ने देश को हिलाकर रख दिया था। मॉडल जेसिका लाल की हत्या महज एक पैग के लिए कर दी गई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा उर्फ सिद्धार्थ वशिष्ठ ने गोली मारकर जेसिका लाल की हत्या कर दी। जानिए क्या थी पूरी वजह जिसकी सजा जेसिका लाल को जान देकर चुकानी पड़ी। आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें:   MP Police Commissioner System: अपने क्षेत्र के पुलिस अफसरों को सरल तरीके से ऐसे पहचाने

हुस्न के जाल में फंसाकर मौत के घाट उतार देती थी ये मॉडल 

मुंंबई। वो पहले हीरो बनने का सपना दिखाती थी। बड़े घर के लड़कों को हैंडसम बुलाती थी और फिर अपने हुस्न के जाल में फंसाकर मौत के घाट उतार देती है। हम बात कर रहे है। मुंबई की मॉडल सिमरन सूद की। गैंगस्टर विजल पलांडे के साथ मिलकर सिमरन ने डबल मर्डर को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि सिमरन गैंगस्टर विजय पलांडे की रखेल थी। मुंबई में अप्रैल 2012 में हुए डबल मर्डर केस में जब सिमरन का नाम सामने आया था तो लोगों के होश उड गए थे। अरुण टिक्कू और करण कक्डर डबल मर्डर में सिमरन आरोपी है। आगे पढ़ें

इस फिल्म एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर शव के कर दिए थे 300 टुकड़े

मुंबई। मायानगरी में पैर जमाने आई दक्षिण भारतीय फिल्म एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया जिसे सोचने पर भी रूह कांप जाती है। 7 मई 2008 को मुंबई में एक फिल्म प्रोड्यूसर नीरज ग्रोवर की हत्या हुई थी। नीरज की लाश टुकड़ों-टुकड़ों में जंगल में मिली थी। इस अंधे हत्याकांड की जब परते खुली तो दो नाम सामने आए। पहला नाम एक्ट्रेस मारिया सुसाईराज का था और दूसरा उसके ब्वॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू का। आगे पढ़ें

 

Don`t copy text!