Lucknow Rape Case: 65 साल की वृद्धा से बलात्कार

Share

लिफ्ट देने के बहाने लूटी आबरू, आरोपी की तलाश

Uttar Pradesh Rape
सांकेतिक फोटो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Rape) से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां यह एक युवक ने 65 साल की वृद्धा के साथ बलात्कार (Old Women Rape Case) किया है। आरोपी ने वृद्धा को लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले गया था। पुलिस ने वृद्धा के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द वह तलाशकर गिरफ्तार कर लेगी।

पुलिस ने बताया कि घटना चार दिन पूर्व कोतवाली नगर क्षेत्र के कूरेभार गांव की रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुई थी। पीड़ित महिला घटना (Uttar Pradesh Rape) वाली शाम अस्पताल के बाहर से रिक्शा लिया था। वह अपने घर नारायनपुर जाने के लिए निकली थी। टैंपो वाले ने गलती से उसको घर के नजदीक उत्तरी महाराण कॉलेज के पास उतार दिया। वह पैदल ही घर के लिए निकली थी। कुछ दूर सूनसान जगह में एक युवक ने महिला को साईकिल में बैठने के लिए बोला था। महिला ने जवान युवक पर भरोसा कर उसके साथ बैठ गई। युवक ने महिला को पास के एक सुनसान इलाके में ले गया। जिसके बाद उसने महिला के साथ बलात्कार (Old Woman Rape) किया था। महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट भी की थी। बलात्कार को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था।

लोकलाज के भय से महिला ने घर में किसी से इस घटना के बारे में कुछ नहीं कहा था। दूसरे दिन महिला की लड़की को घटना की सारी जानकारी बताई थी। जिसके बाद लड़की ने मां को हिम्मत देते हुए पुलिस थाने जाने को कहा था। पीड़ित महिला की बेटी की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मारपीट और बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापे मार रही है।

यह भी पढ़ें:   UP Crime : 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पीड़ित परिवार पर पंचायत ने बनाया समझौते का दवाब
Don`t copy text!