MP Cyber Crime: कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर जालसाज सक्रिय

Share

MP Cyber Crime: एमपी सायबर क्राइम ब्रांच की तरफ से युवाओं के लिए एडवायजरी जारी

MP Cyber Crime
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारत के सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद देशभर में चल रहे कॉकरोज अभियान के बाद बनी कॉकरोज जनता पार्टी  ने इंटरनेट की दुनिया में धूम मचा दी है। पार्टी के इंस्टाग्राम और बाकी अन्य प्लेटफॉर्म में फॉलोवर की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। इधर, इस अभियान के दौरान सायबर जालसाजों (MP Cyber Crime) ने भी अपना टारगेट पूरा करने की तकनीक विकसित कर ली है। जिसके बारे में एमपी सायबर क्राइम की तरफ से प्रदेश के नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की गई है।

फाइल को फॉरवर्ड करने से बचें

जानकारी के अनुसार पुलिस का मानना है कि कॉकरोज जनता पार्टी एक वायरल व्यंग्यात्मक आनलाइन राजनीतिक मूवमेंट हैं। यह सोशल मीडिया में तेजी से ट्रेंड पर हैं। आन लाइन सायबर ठगों की तरफ से कॉकरोज जनता पार्टी (Cockroach Janata Part) के मेंबर बनाने के नाम पर युवाओं को टारगेट किया जा रहा है। जालसाज एपीके फाइल (APK File) भेजकर खाता खाली कर रहे हैं। इस संबंध में सावधानी रखने का सुझाव देते हुए अनजान व्यक्तियों की तरफ से मोबाइल में भेजी गई फाइल, एपीके फाइल को डाउनलोड न करने की सलाह दी गई है। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने आगाह किया है कि ऐसी फाइल को फॉरवर्ड करने से भी बचें। एपीके फाइल डाउनलोड होने पर तुरंत पुलिस से भी मदद मांगने की सलाह दी गई है। यह एडवायजरी (Advisory) भोपाल पुलिस (Bhopal Police) की तरफ से 23 मई को जारी की गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cyber Crime
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!