Bhopal News: एआई से एडिट अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी से घबराई छात्रा ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: नाराज परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन, आरोपियों को गिरफ्तार करने रखी थी मांग

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। कक्षा ग्यारहवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह दो आरोपियों की हरकतों से परेशान थी जिनको वह नहीं जानती थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस कर रही है। आरोपी उसका एआई से फोटो एडिट करके अश्लील बनाई तस्वीर को वायरल करने की धमकी दे रहे थे। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर भी हंगामा किया।

एआई से बनाई थी नाबालिग की अश्लील तस्वीरें

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्रा की उम्र 17 साल है। उसके पिता साप्ताहिक हाट बाजार में जाकर कपड़ों की दुकान लगाते हैं। उसने 14 मई की शाम लगभग साढ़े सात बजे कमरे में फांसी लगाई थी। उसे सबसे पहले छोटी बहन ने फंदे पर लटके देखा था। फिर बहन रोशनदान के रास्ते भीतर गई और शव को फंदे से उतारकर परिजन हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले गए थे। परिजन इससे पहले कभी भी पुलिस के पास नहीं पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को दो युवक परेशान कर रहे थे। वह उसका आते-जाते पीछा करते थे। आरोपियों ने एआई (AI) की मदद से अश्लील तस्वीरें बनाई थी। वह दोनों आरोपी छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र में रहते हैं। यह बात उनकी बेटी ने भी बताई थी। लेकिन, सामाजिक बदनामी के भय के कारण पुलिस के पास नहीं जा पा रहे थे। पिता ने जरुर साहस करके आरोपियों का विरोध किया था। लेकिन, उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ हाथापाई की थी। आरोपियों को तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए मिली थी। जिसको एडिट किया गया था। इधर, पुलिस ने 15 मई को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा। लेकिन, उसे घर ले जाने की बजाय थाने के सामने लेकर पहुंच गए। ऐशबाग थाना पुलिस ने मर्ग 28/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने परिवार को यकीन दिलाया है कि पीएम रिपोर्ट मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: लव सेक्स और धोखा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!