Rani Kamlapati GRP News: कोयबंटूर एक्सप्रेस के एसी कोच से ट्रॉली बैग चोरी

Share

Rani Kamlapati GRP News: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर नींद खुली तो सुरक्षा में तैनात पुलिस से मांगी मदद

Rani Kamlapati GRP News
Rani Kamlapati Station

भोपाल। कोयबंटूर एक्सप्रेस के एसी कोच से ट्रॉली बैग चोरी चला गया। जिसके भीतर सोने-चांदी के जेवरात नकदी समेत एक लाख रुपए का माल था। रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP News) इस मामले की जांच कर रही हैं। इससे पहले ट्रेन में तैनात क्यूआईआरटी ने यात्री से बातचीत करके जानकारी थाने को दी थी।

ट्रॉली बैग सीट के नीचे रखा था

रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) पुलिस के अनुसार वारदात एसी कोच ए-1 में हुई थी। रेलवे यात्री सुनील कुमार शर्मा (Sunil Kumar Sharma) है। वे मूलत: तमिलनाडू (Tamilnadu) के इरोड के रहने वाले हैं। वे 12 मई की रात जयपुर स्टेशन से घर जाने ट्रेन (Train) नंबर 12970 में सवार हुए थे। उनकी सीट कोच के आखिरी में थी। उन्होंने अपना ट्रॉली बैग (Trolley Bag) सीट के नीचे रखा और सो गए।13  मई सुबह उनकी नींद रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर खुली। उन्होंने बैग देखा तो वह गायब था। जिसके भीतर कपड़े, सोने की चेन, सोने का पेंडल, चांदी की पायल के अलावा नकदी और दस्तावेज थे। पुलिस ने सामान्य चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि वारदात कहां हुई है। इसलिए सभी हॉल्ट स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज देखकर ट्रॉली बैग के रंग के आधार पर पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भाईयों को बिना बताए मकान गिरवी रखा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Rani Kamlapati GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!