Bhopal News: तलाकशुदा बोलकर लिव इन में रखा, शादी की बारी आई तो पुश्तैनी घर भागा पार्टनर

Share

Bhopal News: चार साल अपने मकान में भी रखा, महिला की शिकायत पर ज्यादती का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तलाकशुदा बताकर एक व्यक्ति ने महिला के साथ ज्यादती की। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर पीड़ित महिला से चार साल संबंध भी बनाए। लेकिन, जैसे ही फेरे लेकर बंधन में होने की बारी आई तो आरोपी अपने पुश्तैनी घर भाग गया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने थाने जाकर पुलिस से मदद मांगी।

शादी करने का झांसा देकर चार साल साथ में रखा

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 34 साल है। वह ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी 2021 में गलती से फोन नंबर लगने के कारण आरोपी सुरेंद्र राय (Surendra Rai) से बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों कभी—कभी फोन लगा लेते थे। फिर दोनों व्हाट्स एप पर चैटिंग करने लगे। आरोपी सुरेंद्र राय प्रायवेट कंपनी में नौकरी भी करता है। वह मूलत: सागर (Sagar) जिले के बीना तहसील का रहने वाला है। उसने जब महिला से आमने—सामने मुलाकात की तो शादी करने का प्रस्ताव रखा। उसका कहना था कि वह शादीशुदा तो है लेकिन तलाक हो चुका है। उसकी बात में आकर पीड़िता उसके ही अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) वाले मकान में रहने भी लगी। आरोपी ने चार साल तक उसे अपने पास भी रखा। इसी दौरान वह कुछ दिन गायब रहने लगा। पीड़िता को शक है कि उसने तलाक की बात झूठी बताई है। वह पत्नी से मुलााकात करने जाता है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कलह भी होने लगी। इसी दौरान वह पिछले महीने अपने पुश्तैनी घर जाने का बोलकर निकला था। इसके बाद आरोपी ने अपने सारे नंबर बंद कर लिए। इसके अलावा जिस जगह पर वह काम करता था वहां भी नहीं पहुंचा। उसे शक हुआ तो वह 7 मई को थाने पहुंच गई। कमला नगर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रकरण 170/26 दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले का आरोपी फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: किराना दुकान संचालक के साथ मारपीट 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!