Bhopal News: वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त, चार अन्य आरोपियों की तलाश, एफएसएल से कराई जाएगी जांच

पाल। गोकशी के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद दो आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों का सुराग देने पर दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। उनकी तलाश भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अलावा अन्य टीम भी कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक होंडा सिटी कार भी बरामद की गई है।
दो गाय खेत से हुई थी गायब
सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 26 अप्रैल को हुई थी। जिसकी एफआईआर थाने में कालूराम मीणा (Kaluram Meena) ने दर्ज कराई थी। वे मुगालिया कोट गांव में रहते हैं। उनकी दो (Cow) गाय खेत से गायब हो गई थी। उनका कालूराम गेहलोत के खेत में निर्ममता से वध किया था। उसके अवशेष छोड़कर मांस ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में मप्र गोवंश अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था। घटना को लेकर हिंदू संगठनों की तरफ से जमकर आक्रोश जताया गया था। जिसके बाद पुलिस ने एक सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की। जिसके बाद पुलिस को होंडा सिटी कार (Car) एमपी-09-डब्ल्यूए-0644 का सुराग मिला। जिसके बाद इस्लामपुरा (Islampura) में रहने वाले माज उर्फ भूरा कुरैशी (Maj alias Bhura Qureshi) का नाम सामने आया। उसको सेंट्रल लायब्रेरी के पास से हिरासत में लिया गया। आरोपी ने बताया कि उसके साथ अरशान और अर्सलान भी थे। गोवंश के मांस को शाहरुख और जिब्रान को बेचने के लिए दिया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने माज उर्फ भूरा कुरैशी पिता कमर कुरैशी उम्र 26 साल और अमन कुरैशी पिता खालिद कुरैशी उम्र 25 साल को गिरफ्तार कर लिया है। अमन कुरैशी (Aman Qureshi) बैरसिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस को इस सनसनीखेज मामले में अभी चार अन्य आरोपियों की भी तलाश है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।